{"_id":"6adb4ab28d90468f5d0f7fc6","slug":"aligarh-cricketer-bhumi-selected-upca-senior-women-t20-trophy-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: अलीगढ़ की धरती को भूमि ने किया गौरवान्वित, यूपीसीए की सीनियर महिला टी-20 टीम में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट: अलीगढ़ की धरती को भूमि ने किया गौरवान्वित, यूपीसीए की सीनियर महिला टी-20 टीम में हुआ चयन
Fri, 23 Oct 2026 05:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:24 PM IST
सार
भूमि इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला चैंपियन टीम में रह चुकी हैं। उस में उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को चैंपियन बनाया। जिसके लिए यूपीसीए ने उन्हें जूनियर महिला इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था। अभी भूमि उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हैं।
विज्ञापन
क्रिकेटर भूमि
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ शहर की प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी भूमि ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सीनियर महिला टी-20 टीम में हुआ है। भूमि अब 26 अक्तूबर से पुणे में आयोजित होने वाली बीसीसीआई सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच और केडी क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
भूमि इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला चैंपियन टीम में रह चुकी हैं। उस में उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को चैंपियन बनाया। जिसके लिए यूपीसीए ने उन्हें जूनियर महिला इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था। अभी भूमि उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हैं। उनके कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि भूमि प्रतिदिन सात से आठ घंटे तक अभ्यास करती हैं। वह अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना
कोच कुलदीप सिंह ने कहा कि सीनियर राज्य टीम में जगह बनाना हर क्रिकेट खिलाड़ी का एक बड़ा सपना होता है। भूमि ने अपनी अथक मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उसका अगला लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को सफलतापूर्वक साबित करना है।
विज्ञापन
एकेडमी में खुशी की लहर
भूमि के चयन से केडी क्रिकेट एकेडमी में भी विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है। भूमि की यह सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है। यह दर्शाती है कि समर्पण और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।