फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Covid Hospital employees will not do duty from home

अलीगढ़ : घर से ड्यूटी नहीं करेंगे कोविड हॉस्पिटल के कर्मचारी

Sun, 12 Jul 2020 08:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Covid Hospital employees will not do duty from home
जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थित एल-1 हॉस्पिटल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अब घर से ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। उनके रहने का इंतजाम एक लॉज में किया गया है। खाने का भी इंतजाम होने से स्वास्थ्य कर्मी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

एल-1 हॉस्पिटल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए नादापुर स्थित गोमती रिजॉर्ट में रहने का इंतजाम किया गया था। रिजॉर्ट में 10 कमरे हैं। 6 कमरों में 6 डॉक्टर एवं तीन कमरे में 6 स्टाफ नर्स रह रही थीं। वहीं, एक कमरे में एक एलटी व एक वार्ड ब्वाय रह रहे थे। हॉस्पिटल में करीब 23 लोग ड्यूटी कर रहे हैं। शेष बचे कर्मियों को कमरा नहीं मिलने के कारण घर जाना पड़ रहा था। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण स्वास्थ्यकर्मियों के घर तक पहुंचने का खतरा था।
विज्ञापन

अमर उजाला के 11 जुलाई के अंक में इससे संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद नादापुल के समीप ही कलावती लॉज में 5 कमरे लिए गए हैं, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों के रहने का इंतजाम किया गया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कोविड-19 हॉस्पिटल में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी घर में रहकर ड्यूटी नहीं कर सकते। इससे परिजनों के संक्रमित होने का खतरा रहता है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए रहने व खाने का इंतजाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed