{"_id":"5f1366588ebc3e6399710b55","slug":"aligarh-corona-repair-work-done-on-roads-city-office-news-ali2389911193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कोरोना की भेंट चढ़े सड़कों की मरम्मत के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कोरोना की भेंट चढ़े सड़कों की मरम्मत के काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढा मुक्त सड़कों के बड़े-बड़े दावों के मध्य जिले की 148 सड़कों की मरम्मत के काम कोरोना की भेंट चढ़ गए हैं। इस मद में शासन से एक धेला भी नहीं मिला है। वर्तमान स्थितियों को देखते हुए बजट मिलने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में इन सड़कों की मरम्मत के लिए गया 226 लाख का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्त सड़कों के मद में 148 सड़कों की मरम्मत का 226 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस बजट से 381 किलोमीटर लंबाई में सड़कों की मरम्मत के काम होने थे, लेकिन कोरोना की रोकथाम के कामों में करोड़ों रुपये बह जाने के बाद इस काम के लिए अब तक एक धेला तक नहीं आया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कम से कम इस वित्तीय वर्ष में बजट नहीं आएगा।
पलवल टप्पल सड़क निर्माण भी प्रभावित
पलवल से टप्पल के मध्य निर्माणाधीन 67.5 किलोमीटर लंबी सड़क में भी बजट की कमी आड़े आ रही है। 552. 28 करोड़ कि इस सड़क के लिए अब तक 344 करोड़ रुपया पिछले साल तक मिला था। इस साल करीब डेढ़ करोड़ रुपया आया है। बजट कम होने के चलते सड़क निर्माण कार्य भी धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन
संकरा पुल की एप्रोच रोड भी प्रभावित
अलीगढ़ मुरादाबाद मार्ग के मध्य बन रहे सांकरा पुल का निर्माण भले ही सेतु निगम करा रहा है, लेकिन इसकी 4 प्वाइंट 4 किलोमीटर लंबी अप्रोच रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग को कराना है। 52.54 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में अब तक 23 करोड़ रुपया मिला है। शेष बजट अभी भी अटका हुआ है।
गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए 226 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक बजट नहीं आया है। पलवल टप्पल मार्ग निर्माण चल रहा है। इसके लिए भी अभी 208.28 करोड़ रुपये का बजट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
एके शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी