{"_id":"5e090fa28ebc3e88217d3184","slug":"aligarh-congress-news-aligarh-news-ali2226990168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका से बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी, राज्यपाल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका से बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी, राज्यपाल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
Mon, 30 Dec 2019 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
मैरिस रोड पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रियंका गांधी को रोकने, उनसे अभद्र व्यवहार करने पर स्थानीय कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेसियों ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को संबोधित ज्ञापन देकर इस मामले में संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विवेक बंसल ने मैरिस रोड तो मनोज ने आगरा रोड पर ज्ञापन दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र मेहरा, कृष्ण गोपाल डोगरा ने कहा है कि योगी सरकार प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से डरती है। इसलिए वह उनको लखनऊ में कहीं आने जाने से रोक रही है। वरना किसी से मिल कर कुशलक्षेम पूछने में किसी को क्या नुकसान है..?
विज्ञापन
बंसल ने मैरिस रोड चौराहे पर ज्ञापन देते हुए कहा कि लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पुलिसलाठी चार्ज से घायल हुए लोगों को देखने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अस्पताल जा रही थी। उसी वक्त पुलिस ने उनके साथ अपमानजनक व अभद्र व्यवहार किया। बंसल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी सरकार के विरोधी नारेबाजी करते हुए मैरिस रोड चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन
वहां एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह और सीओ तृतीय अनिल समानिया को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अभद्र व्यवहार के लिये जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। बंसल ने कहा है कि भाजपा सरकार अपने विरुद्ध हो रहे जन आंदोलन से भयभीत है। जिसके चलते वो दमन चक्र चलाकर इस विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र के लिए ये खतरनाक संकेत हैं।
कांग्रेसजन सरकार के इन मंसूबों को सफ ल नहीं होने देंगे। वह सीना तानकर सरकार की लाठी और गोली का मुकाबला करने के लिये तैयार है। इस अवसर पर माया गुप्ता, विजय लक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, राजवीर सिंह मुन्ना, सुशील गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, सोमवीर सिंह, प्रदीप रावत, शाहिद खान, बृजमोहन शर्मा एडवोकेट, कृष्ण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता राजीव लीडर ने कहा है कि प्रियंका गांधी को जबरन पुलिस द्वारा रोकने व बदसलूकी की आलोचना करते हुये कहा कि योगी सरकार पुलिस को आगे कर महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। योगी सरकार लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाना चाहती है। प्रियंका ही नहीं किसी भी महिला का अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगा। प्रत्येक कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर सरकार की ईट से ईट बजाकर रख देगा। मोदी व योगी सरकार प्रियंका से डरती है।
पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने आगरा रोड पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस प्रकरण के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रियंका को रोकने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने, मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, जांच के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा है कि प्रियंका से बदसलूकी योगी सरकार की कमजोरी है। ये सरकार प्रियंका गांधी से डरती है, क्योंकि यूपी में उनकी लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ रही है। रविवार को शहंशाहबाद में मो. सुहैब, अरहम, शाहनवाज, हनीफ, शकील, रियाजुद्दीन, सलमान आदि ने भी इसका पुरजोर विरोध किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष बनने पर परवेज का स्वागत भी हुआ।