{"_id":"5eeb893b8ebc3e431d5dc09b","slug":"aligarh-commissioner-took-class-of-body-officers-city-office-news-ali236438727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मंडलायुक्त ने ली निकाय अफसरों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मंडलायुक्त ने ली निकाय अफसरों की क्लास
विज्ञापन
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अनुपस्थित रहने पर अधीक्षण अभियंता जल निगम व सिंचाई विभाग का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मारहरा (एटा) तथा गंजडुंडवारा (कासगंज) द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर जमकर क्लास लगाई और कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने मंडल के चारों जनपदों की नगर पालिका परिषदों के बैठकों के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी नगर पालिका परिषद में ई-नगर सेवा के द्वारा गृहकर जलकर आदि सभी करों के बिल प्रेषण तथा ऑनलाइन भुगतान 15 दिनों में किया जाए।
उन्होंने सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर निगम अलीगढ़ कोविड-19 एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम टोल फ्री नं. सहित संचालित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद हाथरस में 230 तथा नगर पालिका परिषद एटा में 157 हैंडपंप के खराब होने की सूचना पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को खराब हैंडपंपों को एक सप्ताह में ठीक कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया कि नगर पालिका परिषद हाथरस में अमृत योजना के अंतर्गत एक ही स्थान के आसपास 02-03 नलकूप स्थापित किये गए हैं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि भूमि की उपलब्धता न होने की स्थिति में ऐसा किया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि भविष्य में नलकूपों की स्थापना के लिए अधिशासी अधिकारी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर भूमि का चयन करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।