फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Clues found of those who shot jail worker

अलीगढ़ : जेलकर्मी को गोली मारने वालों का लगा सुराग

Thu, 05 May 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Clues found of those who shot jail worker
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गांधीपार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल पर मंगलवार रात राहगीर दंपती से लूट के विरोध में जेलकर्मी को गोली मारने वाले अपराधियों के विषय में पुलिस को सुराग मिल गया है। प्रयास है कि जल्द इन अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। जख्मी जेलकर्मी प्रेमपाल की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
मूल रूप से फिरोजाबाद के कश्यप नगर के प्रेमपाल सिंह जेल में विद्युतकर्मी हैं और संजय गांधी कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। मंगलवार रात जब वे घर लौट रहे थे, तभी पुल पर बाइक सवार दो बदमाश लूट को अंजाम दे रहे थे, जिन्हें देख प्रेमपाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने प्रेमपाल के गोली मार दी।
विज्ञापन

पेट व हाथ में गोली लगने से प्रेमपाल जख्मी हो गए। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार, घटना को लेकर काफी अहम जानकारी मिल गई हैं। प्रयास है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। अस्पताल में भरती प्रेमपाल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में दो और छिनैतियों को दिया गया अंजाम
अलीगढ़। छर्रा अड्डा पुल की घटना के समय के बाद मंगलवार रात कयामपुर मोड़ व एडीए कॉलोनी में भी दो छिनैतियों को अंजाम दिया गया। उस घटना को भी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। अंदेशा है कि यह घटनाएं भी छर्रा अड्डा पुल की घटना में शामिल बदमाशों ने की। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार क्यामपुर मोड़ पर हैवतपुर महुआ खेड़ा के भूपेंद्र पत्नी जयंती संग शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी मोबाइल और जंजीर लूटी गई। एडीए कॉलोनी में पुष्पांजलि निवासी प्रकाश गौड़ दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहे थे। इनसे जंजीर लूटी गई। सीसीटीवी की मदद से एडीए मार्केट के बाहर कुछ सुराग मिलेे हैं। काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर खुले चेहरे के बदमाश कैद हुए हैं। कदकाठी व हुलिया के आधार पर ये तीनों वारदात में शामिल माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed