फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Club Election

Aligarh Club: कांटे के मुकाबले में आठ साल बाद बनी नई टीम, देर रात परिणाम जारी, इनकी हुई जीत-हार

Mon, 15 Sep 2025 10:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 10:34 AM IST
सार

इस चुनाव में आशु चान्ना सिर्फ एक वोट से हारे हैं। इस पर उन्होंने मतगणना अधिकारी के समक्ष पुनर्मतगणना की मांग की। मगर उन्हें बताया गया कि पुनर्मतगणना नहीं होगी।

विज्ञापन
Aligarh Club Election
अलीगढ़ क्लब के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकाणी सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ष 1948 में स्थापित हुए शहर के सबसे प्रतिष्ठित अलीगढ़ क्लब का चुनाव 14 सितंबर को आठ वर्ष बाद कांटे के मुकाबले के बीच संपन्न हो गया। सिर्फ कार्यकारिणी सदस्य के 12 पदों के लिए मतदान हुआ। जिसमें कुल 18 दावेदार मैदान में थे। चार प्रमुख पद के दावेदार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस क्लब के इतिहास में अरसे बाद ऐसा हुआ है कि सचिव पद पर बजाज-भाटिया गुट सीधे चुनाव में नहीं उतरा, मगर उनके ग्रुप का सचिव सहित अन्य प्रमुख पदों पर दबदबा बरकरार रहा है।

विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता वाले इस क्लब के चुनाव के लिए अलीगढ़ क्लब परिसर में ही सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन पंकज कुमार की निगरानी में मतदान प्रक्रिया हुई। जिला प्रशासन की टीम मतदान कराने में लगाई गई। दो मत पेटिकाएं रखी गईं थी। कई दिन से चल रही कवायद के बीच मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। मतदानकर्मियों ने सदस्यों के पहचान पत्र देखकर मतदान कराया। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के 12 पदों के लिए 18 दावेदार मैदान में थे, जिसमें से मतदाताओं ने 12 के नाम के आगे सही का निशान लगाकर मतदान किया।
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक कुल 370 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 26 मतदाता शहर से बाहर होने, स्वास्थ्य सहित अन्य कारणों के चलते नहीं आ सके। इस तरह कुल 396 में से कुल 93.43 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान के बाद छह बजे से मतगणना शुरू हुई। रात दस बजे तक परिणाम स्पष्ट हुआ। इसके बाद वरीयता क्रम में 18 में से निर्वाचित हुए 12 सदस्यों ने समर्थकों के बीच जश्र मनाया गया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दी जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया मतदान
क्लब सदस्य मेयर प्रशांत सिंघल, एमएलसी व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर, प्रमोद गौड़, ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़, भाजपा उपाध्यक्ष वीएस पॉल, विक्रांत गर्ग, बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने भी वोट डाला। पूर्व विधायक जफर आलम, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, श्रीभगवान, एसपी मित्तल ने स्वास्थ्य कारणों के चलते कार में बैठकर ही मतदान किया।

किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट

ये जीते

  • पहला स्थान महक सिंघल-262 मत
  • दूसरा स्थान मनोज कुमार सीएल-258 मत
  • तीसरा स्थान विकास जैन-254 मत
  • चौथा स्थान अखिल अग्रवाल-251 मत
  • पांचवां स्थान नितिन मित्तल-248 मत
  • छठवां स्थान नवनीत कुमार वार्ष्णेय-241 मत
  • सातवां स्थान राहुल वर्मा-220 मत
  • आठवां स्थान विनीत जैन-219 मत
  • नवां स्थान आलोक अग्रवाल-216 मत
  • दसवां स्थान मानव फुलर-215 मत
  • ग्यारहवां स्थान राजीव कुमार-204 मत
  • बारहवां स्थान विनीष वार्ष्णेय-194 मत


ये हारे

  • तेरहवां स्थान आशु चान्ना- 193 मत
  • चौदहवां स्थान विमल अग्रवाल-124 मत
  • पंद्रहवां स्थान डाॅ. जयंत शर्मा-73 मत
  • सोलहवां स्थान पीयूष अग्रवाल-66 मत
  • सत्रहवां स्थान कृष्ण कुमार गुप्ता-42 मत
  • अठारहवां स्थान आलोक गौड़-10 मत

आशु ने की पुनर्मतगणना की मांग

इस चुनाव में आशु चान्ना सिर्फ एक वोट से हारे हैं। इस पर उन्होंने मतगणना अधिकारी के समक्ष पुनर्मतगणना की मांग की। मगर उन्हें बताया गया कि पुनर्मतगणना नहीं होगी। ये घोषणा पहले ही हो चुकी है। इस पर काफी देर हंगामे के हालात बने। बाद में वे समर्थकों सहित चले गए।
अलीगढ़ क्लब के चुनाव में मतदान पर्ची लेते मतदाता
चार पदों पर निर्विरोध हुआ चयन

  • अम्बरीश गर्ग, सचिव
  • मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष
  • मधुप लहरी व डाॅ. वाईके द्विवेदी, संयुक्त सचिव


ये भी जानें

  1. आठ वर्ष बाद हो रहा चुनाव : नियमानुसार अलीगढ़ क्लब की चुनी गई कमेटी तीन वर्ष तक काम करती है। इसके बाद नई कमेटी का चुनाव होता है, लेकिन वर्ष 2017 के बाद से चुनाव नहीं हुआ। इससे पहले भी 2007 में चुनाव हुआ था। इस बार भी आठ वर्ष बाद इसका चुनाव हुआ है।
  2. 396 सदस्यों को था वोट का अधिकार: क्लब में वैसे तो सदस्यों का आंकड़ा अधिक है, मगर कुछ लोगों ने अपना सालाना सदस्यता शुल्क जमा नहीं कराया है, जिससे केवल 396 सदस्यों को वोट डालने का अधिकार मिला था। इसमें 370 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed