{"_id":"623382772ce75a743e440cf5","slug":"aligarh-candidates-will-not-take-off-shoes-and-slippers-outside-the-examination-hall-aligarh-news-ali2873292151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : परीक्षार्थी परीक्षा के कक्ष के बाहर नहीं उतारेंगे जूते-चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : परीक्षार्थी परीक्षा के कक्ष के बाहर नहीं उतारेंगे जूते-चप्पल
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थी अब परीक्षा के कक्ष के बाहर जूते और चप्पल नहीं उतारेंगे। साथ ही बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष सचल व निरीक्षण दल नहीं कर सकेगा। यह निर्देश बोर्ड ने दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है, जो 12 अप्रैल तक चलेगी।
परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश के पूर्व ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया चुका है कि वह सुनिश्चित करें कि किसी भी परीक्षार्थी के जूते-चप्पल परीक्षा कक्ष के बाहर न उतरवाएं।
उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं में औचक निरीक्षण के लिए गठित सचल दल में महिला निरीक्षणकर्ता होंगी। साथ ही जिन परीक्षा केंद्रों पर बालिका परीक्षार्थी अनुदानित की गई हैं, वहां महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था होगी। किसी भी दशा में सचल/निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी सचल दल की महिला निरीक्षणकर्ता करेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में होगा कोविड प्रोटोकाल का पालन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन होगा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मास्क, सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए हैंड वाश, साबुन, थर्मल स्कैनर, सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखना और साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं केंद्र व्यवस्थापक को करनी होंगी।