फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Campaign to release 18 prisoners on parole

अलीगढ़ :पैरोल पर गए 18 कैदियों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान

Sun, 20 Dec 2020 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Campaign to release 18 prisoners on parole
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना काल में जेल से पैरोल पर छोड़े गए 69 कैदियों में से 18 बंदी तमाम चेतावनी व पुलिस की तलाश के बाद भी कारागार वापस नहीं पहुंचे हैं। इसे लेकर कारागार अधीक्षक ने एक बार फिर एसएसपी को पत्र लिखकर अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी कराने का अनुरोध किया है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि कोरोना काल में सात साल से अधिक सजा वाले ऐसे 54 कैदी अलीगढ़ व 15 कैदी हाथरस के पैरोल पर छोड़े गए थे, जिनको सजा हो चुकी थी। इनकी पैरोल अवधि 15 नवंबर को पूरी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद कारागार प्रशासन की सूचना व चेतावनी पर अब तक 51 बंदियों ने ही अलीगढ़-हाथरस की अस्थायी जेलों में अपनी आमद कराई है, 18 अभी भी जेल से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि लगातार चेतावनी व पुलिस तलाश के बाद भी वे घरों से गायब हैं। इसे लेकर एसएसपी को पत्र लिखा गया है, जिसमें अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी कराने का अनुरोध किया है। अन्यथा की स्थिति में उन्हें न्यायालय वांछित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed