फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP councilor did not go to mayor's office, memorandum given at the door

अलीगढ़ : मेयर के दफ्तर में नहीं गए भाजपा पार्षद, दरवाजे पर ही दिया ज्ञापन

Sun, 24 Jul 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BJP councilor did not go to mayor's office, memorandum given at the door
शमशाद मार्केट स्थित आवास पर मेयर मोहम्मद फुरकान को ज्ञापन देते सभी पार्षद। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए गृह-संपत्तिकर के मुद्दे पर भाजपा पार्षद दल ने विरोध की रणनीति के तहत शनिवार को मेयर मो.फुरकान को ज्ञापन दिया, मगर महत्वपूर्ण बात यह रही कि भाजपा पार्षद उनके कैंप कार्यालय या आवास के अंदर नहीं गए।
विज्ञापन

उन्होंने शर्त रखकर कैंप कार्यालय के बाहर सड़क से सटे चबूतरे पर खड़े होकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मेयर से बोर्ड अधिवेशन बुलाकर गृहकर मुद्दे के निस्तारण की मांग की गई है। मेयर की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा द्वारा बढ़े गृहकर के मुद्दे पर पार्षद दल की एक आंदोलन समिति बनाई गई है, जिसके जरिये इस मुद्दे पर विरोध किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के सभी 42 पार्षद मेयर के जवाहर भवन स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। मगर मेयर की ओर से खबर आई कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, क्यों न पार्षद उनके आवास या कैंप कार्यालय पर आकर ज्ञापन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पार्षद दो खेमों में बंट गए। एक उनके घर या कैंप कार्यालय पर जाने को तैयार नहीं था। इस पर तय हुआ कि उनके कैंप कार्यालय के बाहर खड़े होकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस सहमति पर सभी पार्षद पहुंचे और कैंप कार्यालय के बाहर सड़क से सटे चबूतरे पर ज्ञापन देकर लौट आए। अब सोमवार को सभी पार्षद मंडलायुक्त को ज्ञापन देंगे।
ज्ञापन में गृहकर सहित ये उठाई गईं मांग
भाजपा के पार्षदों की ओर से संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन में गृहकर मुद्दे पर बोर्ड अधिवेशन बुलाने, शहर की सफाई, पेयजल, खुदी पड़ी सड़कें आदि मुद्दों पर मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद वीरेंद्र सिंह, उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, कुलदीप पांडेय, अनिल सेंगर, रीता राजपूत, सूरज चौहान, रजनी माहौर, नरेंद्र वार्ष्णेय, सुरेंद्र पचौरी, आशा गौतम, लतेश चौधरी, नीलेश उपाध्याय, दीपू शर्मा, हेमंत गुप्ता, विजय तोमर आदि तमाम मौजूद थे।
- यह पहला वाकया है कि मेरे दरवाजे से भाजपा पार्षद लौटकर गए हैं। अब ये उनके मन की बात है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। स्वास्थ्य कारणों से जवाहर भवन नहीं पहुंच पाया तो अनुरोध कर यहां बुलाया था। मगर वे दरवाजे पर ज्ञापन देकर लौट गए। उनकी मांग पर बोर्ड अधिवेशन बुलाने पर विचार किया जाएगा। - मो. फुरकान मेयर।
- मेयर बसपा के सिंबल पर निर्वाचित हैं। उनके कैंप कार्यालय में जो तस्वीरें लगी हैं, उनके सामने खड़े होकर ज्ञापन देना अनुचित था। जिसका संदेश ठीक नहीं जाता। इसीलिए अनुरोध किया था कि हम लोग वहां नहीं जाएंगे। बाद में सहमति बनी कि दरवाजे पर ज्ञापन देंगे तो हम लोग चले गए।-पुष्पेंद्र सिंह जादौन, पार्षद

- मेयर ने स्वास्थ्य कारणों से जवाहर भवन न आने पर अपने घर बुलाया था। कुछ पार्षदों ने अंदर जाने के बजाय बाहर ही ज्ञापन देने पर जोर दिया। इस पर बाहर ही ज्ञापन दिया गया।-डॉ.मुकेश शर्मा, उपसभापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed