{"_id":"5a395f774f1c1bf4688c240a","slug":"aligarh-became-smart-city-by-help-of-european-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपियन यूनियन के सहयोग से स्मार्ट बनेगा अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरोपियन यूनियन के सहयोग से स्मार्ट बनेगा अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा।
- फोटो : amar ujala
अलीगढ़। जीटी रोड स्थित रायल रेजीडेंसी में मंगलवार को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी समिट का आयोजन किया गया। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन, एशियन डेवलेपमेंट बैंक, युरोपियन यूनियन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित गुरुग्राम और मुरादाबाद मंडलों के कमिश्नरों ने हिस्सा लिया। साथ ही कई संस्थान जो स्मार्ट सिटी में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं, उन्होंने समिट में हिस्सा लिया।
इस आयोजन का मकसद यह था कि किस प्रकार निजी क्षेत्र को साथ लेकर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है। साथ ही यह कि किससे क्या सहयोग लिया जा सकता है। ईएलईटी (एलीट) टेक्नोमीडिया द्वारा यह 25 वां कार्यक्रम नगर निगम की पहल पर आयोजित किया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट शहर के लिए सॉलिड वेस्ट का स्मार्ट प्रबंधन, ड्रेनेज सिस्टम में और सुधार की आवश्यकता है। स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि एबीडी एरिया के अंतर्गत अचल ताल व जामा मस्जिद से नकवी पार्क तक 1120 एकड़ क्षेत्र में 209.41 करोड़ के प्रोजेक्ट एवं पूरे शहर में पैन सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत ई गर्वनेंस व ट्रैफिक मैनेजमेंट के अंतर्गत 476.45 करोड़ के प्रोजेक्ट तैयार किये गये हैं।
विज्ञापन
साथ ही शहर की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, संसाधन और संभावनाओं के विषय में बताया। कार्यक्रम में एस्टोनिया दूतावास के प्रतिनिधि अंकित बहल ने बताया कि एस्टोनिया एक 13 लाख की आबादी वाला एक छोटा सा देश है, लेकिन वहां सभी सुविधाएं ऑनलाइन हैं और जो पूरे विश्व में ई गर्वनेंस के क्षेत्र में अपने तरह का बेहतरीन उदाहरण है जिसके अनुभव का उपयोग अलीगढ़ शहर भी ई गर्वनेंस के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधा देने में कर सकता है।
हर्षिता भटनागर व सचिन गौर ने भी आईसीटी का बेहतर प्रयोग नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में विभिन्न शहरों में इसके बेहतर प्रदर्शन को दिखाते हुए एशियन डेवलपमेंट बैक के सहयोग का आश्वासन दिया।
इसके अलावा इयोन इलेक्ट्रिकल्स के प्रतिनिधि ने बताया कि वह भी अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते हैं कि क्योंकि राजधानी दिल्ली से नजदीक होने के कारण अलीगढ़ में बहुत संभावनाएं हैं। हैदराबाद की कंपनी ओटोमोटिव एनवायरमेंट सोल्यूशन्स के प्रतिनिधि ने बताया कि दूसरे शहरों की तरह अलीगढ़ में भी उनके प्रोजेक्टों के लिए बहुत संभावनाएं हैं।
इसके साथ ही 10 कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों की एक राउंड टेबल कांफ्रेंस भी हुई जिसमें इस बात पर विचार किया गया कि किस तरह निजी कंपनियों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के साथ जोड़कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में कर्नाटक की कंपनी भारत इलेक्ट्रोनिक्स ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में नगर निगम और प्रशासन सहित पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे।
यह सब होगा स्मार्ट सिटी में
अलीगढ़। स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के अनुसार एरिया बेस्ड डेवलपमेंट एवं पैन सिटी एप्रोच प्रपोजल के अंतर्गत समाहित विभिन्न अवयवों स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी, स्मार्ट वाटर, स्टार वाटर ड्रेनेज सिस्टम, वेस्ट वाटर रियूज सिस्टम, सीवेज सेनीटेशन में सुधार रैन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्राउंड वाटर रिचार्ज, पैडेस्टियन फुटपाथ, ट्रैफिक मैनेजमेंट, इनोवेटिव यूज ऑफ ओपन स्पेस इन वाटर बॉडी की बेहतर व्यवस्था को व्यवहारिक तरीके से लागू करने के ब्लू प्रिंट पर चर्चा हुई।
यह भी है स्मार्ट सिटी में
- घंटाघर से यूनिवर्सिटी सर्किल तक एक किलोमीटर स्मार्ट रोड
- 4 किलो मीटर साइकिल ट्रक, 10 जंक्शनों पर सीसीटीवी कैमरा सोलर लाइट पैनल, इनवायरमेंटल सेंसर
- 11.5 किलोमीटर फुटपाथ स्ट्रीट, वेडिंग जोन, पार्क, वाटर बार्डी का सौंदर्यीकरण और विकास
- रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रावधान होगा।
- शहर के 40 स्थानों पर स्मार्ट पोल की भी व्यवस्था होगी जिसमें वेदर सेंसर, वीडियो डिस्प्ले, वाईफाई हाट स्पाट, इमरजेंसी काल की सुविधा
गुरुग्राम और मुरादाबाद के अधिकारी सम्मानित
अलीगढ़। कार्यक्रम में गुरुग्राम मंडल के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव अंतले और मुरादाबाद के कमिश्नर अवनीश कुमार शर्मा को उनके स्वच्छ भारत मिशन में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने शहरों में स्वच्छ भारत मिशन को न सिर्फ शानदार तरीके से क्रियान्वित किया बल्कि इससे लोगों को जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक भी किया। इससे शानदार परिणाम सामने आए।
इन्होंने भी दिया प्रस्तुतीकरण
अलीगढ़। एएमयू के मो. रेहान ने अपने प्रस्तुतीकरण में सौर ऊर्जा का घरेलू बिजली एवं व्यावसायिक एवं सार्वजनिक प्रयोग में उपयोग कर संसाधनों की बचत एवं पर्यावरण प्रदूषण में बहुत हद तक कमी कैसे लायी जा सकती है, इसको दिखाया। स्मार्ट सिटी में बैंकों की भूमिका के सत्र में यूको बैक के प्रबंधक एसके सिंह, भारत इलेक्ट्रिकल के रवि कुमार, नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री टीएस राजपूत ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ. अनवर खुर्शीद ने वाटर वेस्ट के रि यूज का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण देते हुये बताया कि जिस प्रकार से पीने योग्य पानी की कमी होती जा रही है उसे दूर करने के लिये हम वेस्ट वाटर का इस्तेमाल पुन: किस प्रकार कर सकते हैं। सामाजिक संस्था उड़ान से ज्ञानेंद्र ने स्मार्ट सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने की बात रखी।