फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BDC and Pradhan will be the main players in MLC elections

अलीगढ़ : एमएलसी चुनाव में बीडीसी एवं प्रधान होंगे मुख्य खिलाड़ी

Fri, 18 Mar 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BDC and Pradhan will be the main players in MLC elections
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव नौ अप्रैल को है। इसमें बीडीसी एवं प्रधानों की अहम भूमिका होगी। चुनाव के मुख्य खिलाड़ी यही होंगे। कुल 3533 मतदाताओं में से बीडीसी एवं प्रधानों की संख्या 3085 है।
विज्ञापन

चुनाव में 3533 मतदाता हैं। अलीगढ़ में 2310 और हाथरस में 1223 मतदाता हैं। अलीगढ़ के मतदाताओं में महापौर, सांसद, विधायक एवं एमएलसी के अतिरिक्त जिला पंचायत के सदस्य, नगर निगम के पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासद, बीडीसी एवं प्रधान मतदाता हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं में सबसे अधिक 1156 बीडीसी एवं 867 प्रधान हैं। चुनाव की इनकी अहम भूमिका होगी। अलीगढ़ के 2310 मतों में से 2023 मत बीडीसी एवं प्रधानों की है। हाथरस जनपद में सांसद, विधायक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासद, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं प्रधान मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस के 1223 मतदाताओं में 599 बीडीसी एवं 463 प्रधान हैं। चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदार होली के बहाने तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने बताया कि हाई कमान द्वारा प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। 21 मार्च तक नामांकन होना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी को जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed