फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Babuji gave a gift to BJP even on the go

अलीगढ़ : जाते-जाते भी भाजपा को सौगात दे गए बाबूजी

Wed, 25 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Babuji gave a gift to BJP even on the go
मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के घर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे गोरखपुर ? - फोटो : CITY OFFICE
गोरखपुर के सांसद एवं फिल्म स्टार रवि किशन ने कहा कि बाबूजी (कल्याण सिंह) जैसे लोग सदियों में एक बार पैदा होते हैं। जाते-जाते भी पार्टी को सौगात दे गए। पूरा देश इस वक्त राममय है। भाजपा सांसद रवि किशन मंगलवार को मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के आवास राज पैलेस पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि दी। करीब एक घंटे से अधिक समय तक रुके। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संदीप सिंह को सांत्वना दी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाबूजी भारत के प्रति, हिंदुत्व के प्रति, सनातन धर्म के प्रति और प्रभु श्रीराम के प्रति सिद्दत से लगे रहे। उनके निधन पर आज पूरा देश रो रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह का हाथ उठ गया। लेकिन वह पार्टी को बहुत कुछ देकर गए हैं। आज पूरा माहौल भाजपामय और राममय हो गया है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि किशन के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री एवं महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, कल्याण सिंह के करीबी रहे राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, जदयू नेता केसी त्यागी, महाराजगंज सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जय मंगल कन्नौजिया, अलीगढ़ में एसएसपी रह चुके अजय साहनी, दिनेश त्रिपाठी, मेरठ के व्यवसायी संजय गर्ग, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, अनिल पाराशर, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, विनीत वार्ष्णेय बंटी अतरौली, पूनम बजाज आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed