फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Attack on the police team that went to nab the accused of gangster act

अलीगढ़: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चार नामजद समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Mar 2022 10:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 28 Mar 2022 10:18 PM IST
सार

गांधीपार्क थाने से इलाके के बाबा कॉलोनी निवासी चेतन उर्फ चिंटू पुत्र गिर्राज सिंह को गैगस्टर एक्ट के एक मामले में आरोपी था। थाने के एसआई बिजेंद्र यादव पुलिस टीम को साथ लेकर आरोपी को पकड़ने गए थे। आरोप है कि टीम के पहुंचते ही महिलाओं ने शोर मचाते हुए हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Aligarh: Attack on the police team that went to nab the accused of gangster act
पुलिस पर हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र में गैंगस्टर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपी, उसके परिजनों व साथियों ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं पुलिस टीम पर जमकर पथराव भी किया। हमले में दो लेपर्ड कर्मी भी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचकर जेल भेजा है। इस मामले में चार नामजदों समेत 14 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांधीपार्क थाने से इलाके के बाबा कॉलोनी निवासी चेतन उर्फ चिंटू पुत्र गिर्राज सिंह गैगस्टर एक्ट के एक मामले में आरोपी था। थाने के एसआई बिजेंद्र यादव पुलिस टीम को साथ लेकर आरोपी को पकड़ने गए थे। आरोप है कि टीम के पहुंचते ही महिलाओं ने शोर मचाते हुए हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। हमले में लैपर्ड कर्मी सुनील व रोहित कुमार घायल हो गए। किसी तरह पुलिस टीम ने खुद को इस हमले से बचाया और घेराबंदी करते हुए आरोपी चेतन उर्फ चिंटू को दबोच लिया।

विज्ञापन

इस मामले में एसआई बिजेंद्र यादव की ओर से आरोपी चेतन उर्फ चिंटू, उसके भाई हिमांशु, बहन लता, मां रिंकी देवी के अलावा 8-10 अज्ञात के खिलाफ हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed