फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Atrauli's Lal's amazing in Chennai

अलीगढ़ : अतरौली के लाल का चेन्नई में कमाल

Fri, 17 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Atrauli's Lal's amazing in Chennai
चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ते अलीगढ़ के गुलवीर (दूसरे नंबर पर)। विज्ञप्ति। - फोटो : CITY OFFICE
चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 61वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर की दौड़ में अतरौली के गुलवीर सिंह ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 10 जून से 14 जून तक हुई थी। गुलवीर ने पदक जीतकर अलीगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब वह अमेरिका व इंग्लैंड में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। पालेंद्र चौधरी के बाद विदेश में दौड़ने वाले गुलवीर सिंह जिले के दूसरे धावक होंगे।
विज्ञापन

इस शानदार उपलब्धि पर उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बेंगलुरू में एथलेटिक्स शिविर के लिए हो गया है। शिविर के बाद गुलवीर 15 से 24 जुलाई तक अमेरिका में होने वाली 18वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक होने वाली 22वीं कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिघम, इंग्लैंड में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले 2017 में अलीगढ़ के पालेंद्र चौधरी ने बैंकॉक में एशियाई यूथ एथलेटिक्स में रिले में स्वर्ण पदक जीता था। गुलवीर की सफलता पर यूपी एथलेटिक्स टीम के मुख्य प्रबंधक व एएमयू एबीके स्कूल के शिक्षक शमशाद निसार आजमी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतरौली के गांव सिरसा निवासी पप्पू व लच्छो देवी के बेटे गुलवीर ने अपने प्रदर्शन से अलीगढ़ और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुलवीर ने 25वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इधर, यूपी एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष कुंवर फतेह बहादुर व सचिव पीके श्रीवास्तव ने गुलवीर सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed