फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Assets worth 5.77 crores of former zip president seized

अलीगढ़ : पूर्व जिपं अध्यक्ष की 5.77 करोड़ की संपत्ति जब्त

Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Assets worth 5.77 crores of former zip president seized
पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में आरोपी घोषित भूमाफिया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की 5.77 करोड़ की संपत्ति को शनिवर देर शाम पुलिस ने जब्त कर ली। गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

देर शाम पहुंची महुआ खेड़ा पुलिस ने ढोल-नगाड़ों संग उसके पैतृक गांव के बाहर स्थित कृषि भूमि पर जब्त किए जाने संबंधी बोर्ड लगाया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि अगर किसी ने इस संपत्ति व बोर्ड को खुर्द बुर्द किए जाने की हिमाकत की तो कार्रवाई झेलनी होगी। इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सिविल लाइंस में मूल रूप से सुखरावली हाल जापान हाउस निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू व उनके दोनों बेटों आदि पर सिविल लाइंस में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मैरिस रोड की जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े मुकदमे में हुई गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर क्वार्सी के स्तर से गुड्डू के खिलाफ तेजवीर गुड्डू की सपंत्तियों का चिन्हीकरण किया गया। इसमें सुखरावली के पास की तेजवीर सिंह गुड्डू व उनकी पत्नी शिखा सिंह के नाम की कृषि भूमि को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम स्तर से 27 जून को सपंत्ति जब्तीकरण के आदेश दिए गए। इसी आदेश के क्रम में शनिवार को महुआ खेड़ा पुलिस ने कुल 5 करोड़ 77 लाख 25,000 हजार रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया है। इनमें कुल 13 प्लाट/खेत शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी एक ही संपत्ति जब्त की गई है। मगर अभी राजस्व टीम ने कुछ अन्य संपत्तियों को चिह्नित किया है। चूंकि देर शाम अंधेरा हो गया। इसलिए अन्य संपत्तियों को जब्त नहीं किया गया। अब शेष संपत्तियां बहुत जल्द जब्त किया जाएगा।
ये संपत्तियां की गईं जब्त
सुखरावली में गाटा संख्या 30,31,32,34,227, सुखरावली में गाटा संख्या 11,135,2998,89, सुखरावली में गाटा संख्या 33, सुखरावली में गाटा संख्या 10, सुखरावली में गाटा संख्या 29,136

---
- ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों की संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में यह अभियान जारी है। शनिवार को भूमाफिया तेजवीर सिंह गुड्डू की कुछ संपत्ति जब्त की गई है। आगे भी उसकी कुछ अन्य संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।- कलानिधि नैथानी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed