फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Army rescues devotees of Iglas trapped in flow during Amarnath Yatra

अलीगढ़ : अमरनाथ यात्रा के दौरान बहाव में फंसे इगलास के श्रद्धालुओं को सेना ने बचाया

Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Army rescues devotees of Iglas trapped in flow during Amarnath Yatra
अलीगढ़ : अमरनाथ में बादल फटने के बाद हादसे में बहगये इगलास के लोगो को बचाया गया। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने की घटना में जिले के इगलास कस्बे के दस तीर्थ यात्री बाल-बाल बच गए। वे दर्शन कर लौट रहे थे। तभी पानी में बहने लगे। हालांकि, सेना सक्रिय थी। उन सभी को खींचकर बचा लिया गया। इस दौरान उनका सामान बह गया। उनके हल्की फुल्की चोटें भी आई हैं। सेना द्वारा उन्हें सुरक्षित बालटाल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज के साथ-साथ कपड़े आदि मुहैया कराए गए। अब वे सभी सुरक्षित वापसी की तैयारी में हैं।
इसकी जानकारी इगलास से दर्शन को गए परिवारों ने अपने घर रात दो बजे दी। इस विषय में एक परिवार के सदस्य नरेंद्र कुमार निवासी लालपुर कॉलोनी, इगलास ने बताया कि उनके परिवार से मुन्नी देवी, अनिल, लक्ष्मी देवी, पुष्पेंद्र, उर्मिला, मनीष व परिचित परिवार के सराय बाजार निवासी श्यामवीर अग्रवाल, गुड़िया, मोहित अग्रवाल, सुनीता एक साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग इगलास से गई बस में गए थे। इनकी बस में 45 यात्री थे।
विज्ञापन

एक जुलाई को यहां से रवाना होने के बाद बाघा बॉर्डर होते हुए अमरनाथ दर्शन करने पहुंचे। बादल फटने से आधा घंटे पहले ये लोग वापस हो रहे थे। इसी बीच पानी के बहाव में ये लोग फंस गए, मगर सेना के जवानों ने उन्हें बचा लिया। इस दौरान कुछ चोटें आई हैं। हालांकि, दो बजे के बाद इनका परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं हुआ। दिन में बालटाल पर लगे अलीगढ़ के कैंप से खबर मिली कि सभी लोग वहां से वापसी के लिए रवाना हो गए हैं। इस विषय में अमरनाथ सेवा मंडल के पंकज वार्ष्णेय बताते हैं कि परिवार के विषय में रात दो बजे से बहने का शोर मचा था। मगर दिन निकलते ही इनके सुरक्षित होने की खबर मिली। बाकी किसी तरह की और कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ पहुंचा था भमोला का जत्था
इगलास के इस परिवार के साथ 35 लोगों का भमोला का जत्था अमरनाथ पहुंचा था। वह भी सुरक्षित वापस होने लगा है। अब वहां अलीगढ़ के किसी व्यक्ति के विषय में अप्रिय सूचना नहीं है।

अलीगढ़ वाले कैंप में मौजूद हैं अभी लोग
बालटाल से आगे दुमैल के पास अलीगढ़ का एक कैंप लगा हुआ है, जिसमें अजय जलेसरिया सहित कई लोग मौजूद हैं। शनिवार तड़के अलीगढ़ से सीए अनूप गुप्ता, हार्डवेयर कारोबारी उमेश सरकोंड़ा आदि भी परिवार के साथ दर्शन करने उसी कैंप पर पहुंचे हैं, मगर वहां से आगे दर्शन के लिए किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। वहां मौजूद अजय जलेसरिया ने बताया कि वे यहां पहले दिन से हैं। अलीगढ़ के 90 फीसदी लोग वापस जा चुके हैं। इगलास के परिवार के अलावा किसी अन्य के साथ कोई अप्रिय सूचना नहीं है। इगलास का परिवार भी अब वापस जा चुका है। कैंप में कुछ लोग मौजूद हैं। अगर यात्रा शुरू होगी तो आगे जाएंगे अन्यथा ये लोग भी लौट जाएंगे। इसी तरह उमेश सरकोंड़ा ने बताया कि अभी वे एक-दो दिन रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed