फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: AMU gets order to appear in Central University Entrance Test

अलीगढ़ : सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए एएमयू को मिला आदेश

Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: AMU gets order to appear in Central University Entrance Test
सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को शामिल होने के लिए आदेश मिला है। इसके लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी (शिक्षा) डॉ. विनीत जोशी ने एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र लिखा है। एएमयू ने टेस्ट में शामिल होने से इंकार किया था।
विज्ञापन

यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालयों में एंट्रेस टेस्ट को लागू कर दिया है। इसके दायरे में जामिया और एएमयू भी आ रहे हैं, जो टेस्ट में शामिल होंगे। हालांकि, एएमयू ने टेस्ट में शामिल न होने को लेकर अल्पसंख्यक संस्थान होने का प्रकरण न्यायालय में होने का हवाला दिया था।
विज्ञापन

अब इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी (शिक्षा) डॉ. विनीत जोशी के पत्र से टेस्ट में शामिल होने का दबाव बढ़ गया है। पत्र में उल्लेख है कि सीयूईटी किसी भी तरह से अपनी पसंद के छात्रों को प्रवेश देने के लिए एएमयू की अंतर्निहित शक्ति और विश्वविद्यालय की मौजूदा पात्रता शर्त, कोटा नियमों के अनुसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू को उम्मीदवार के चयन के लिए किसी भी परीक्षा में भाग लेने से नहीं रोकता है, क्योंकि यह आदेश आरक्षण कोटा के संदर्भ में प्रवेश के लिए लागू होता है, जो प्रभावित नहीं होता है।
दरअसल, विश्वविद्यालय अपने नियमों का पालन करेगा। विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त मदरसों, संस्थानों के वह छात्र जो यूजी पाठ्यक्रम एएमयू में प्रवेश लेने के पात्र हैं, पात्र बने रहेंगे। सीयूईटी का उपयोग केवल विश्वविद्यालय द्वारा ही आवेदकों की मेधा सूची बनाने के लिए किया जाएगा।
परीक्षा संचालन एजेंसी एनटीए प्रशासनिक लागत को बनाए रखने के लिए आवेदन शुल्क से होने वाली आय का केवल 10 प्रतिशत ही अपने पास रखेगी और शेष विश्वविद्यालयों के साथ किसी विशेष विश्वविद्यालय के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के अनुपात में साझा किया जाएगा।

विभिन्न बोर्डों के छात्रों का मूल्यांकन समान स्तर पर किया जाएगा, जिससे उन्हें समान अवसर मिलेगा। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, असमिया, उड़िया, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु कन्नड़, मलयालम भाषा में देश भर के केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed