फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Amar Ujala samvad

वाहन खरीदने के लिए यह सबसे सही वक्त

Sat, 16 Nov 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Amar Ujala samvad
संवाद करते पुनीत गुप्ता, अंकुर गुप्ता, अमन राठी, शलभ मित्तल, प्रतुल अग्रवाल और सुमित्र - फोटो : CITY OFFICE
ऑटो बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि बीएस-4 वाहनों की खरीद के लिए यह काफी मुफीद समय है। ये वाहन आगामी 15 वर्ष तक मान्य रहेंगे। इनकी मान्यता में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में जो ग्राहक दुपहिया में दो से आठ हजार और चौपहिया में डेढ़ लाख रुपये तक का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए खरीददारी का ये अच्छा अवसर है। ये मौका केवल कुछ दिनों तक ही समिति है। इसी बात को और बेहतर ढंग से समझने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला तालानगरी कार्यालय में ऑटो सेक्टर के खास उद्यमियों का संवाद रखा गया। जिसमें उन्होंने बाजार की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन

शिवा ऑटो मोबाइल्स जीटी रोड के मालिक शलभ मित्तल ने कहा कि ये दुपहिया और चौपहिया वाहन लेने का सबसे मुफीद वक्त है। इस वक्त ग्राहकों को बीएस-4 मॉडल जिस रेट पर उपलब्ध है। बीएस-6 मॉडल आने पर उसमें डेढ़ लाख रुपये तक बढ़ जाएंगे। बीएस-4 वाहन 31 मार्च के बाद नहीं मिलेंगे। इसलिए जो स्टाक है उसी में खरीदने का मौका आज है। फिर ग्राहक को कुछ दिन उसकी पसंद का रंग और डिजाइन या विशेष मॉडल नहीं मिल पाएगा। बीएस-4 और बीएस-6 में सिर्फ प्रदूषण मानक का अंतर होगा। इसके अलावा फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन

विनीत ऑटोमोबाइल्स जीटी रोड के अमन राठी कार खरीदने वालों के लिए शायद इससे अच्छा मौका नहीं आएगा। उनके द्वारा आज खरीदे गए वाहन 15 वर्ष तक मान्य रहेंगे। जिसमें कोई बदलाव नहीं होगा। अभी जो लोग बीएस-6 वाहन खरीद रहे हैं उनको भी पेट्रोल और डीजल बीएस-4 ही मिल रहा है क्योंकि अभी तक पंपों पर बीएस-6 ईंधन नहीं आया है। ऐसे में बीएस-4 वाहन लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की बचत करने के साथ ही कंपनी के विशेष ऑफर का लाभ ले सकते हैं, जो बीएस-6 वाहन में नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस होंडा, मैरिस रोड के मालिक पुनीत गुप्ता ने कहा कि बीएस-6 का एक्टिवा का बेस मॉडल 2 हजार जबकि टॉप मॉडल 8 हजार रुपये तक महंगा है। वहीं बीएस-4 इसकी तुलना में 2 से आठ हजार रुपये तक सस्ता पड़ रहा है। स्टाक में जितने बीएस-4 की बाइक या स्कूटर हैं। वह भी धीरे धीरे कम हो रहे हैं। ऐसे में बीएस-4 लेने वाले समझदार ग्राहक हैं, जो मौके का फायदा उठा रहे हैं। गुजरते दिनों के साथ ये मौका कम होता जाएगा।
शिवांग फोर्ड, जीटी रोड के संचालक सौमित्र मित्तल ने कहा कि सुरक्षा, तकनीकी, रंग, डिजाइन और फीचर्स में बीएस-4 वाहन किसी भी तुलना में बीएस-6 से कम नहीं है। केवल प्रदूषण के मानक का अंतर है। वाहन चलाने या उसके आराम में कोई अंतर नहीं आएगा। आधा नवंबर गुजर गया है। अब दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च का चार महीने का समय है। इसमें अगर छूट का लाभ ले लिया जाए तो बेहतर है। बाद में पछताने से कोई फायदा नहीं है।
नेक्सा सेंट्रल, जीटी रोड के प्रतुल अग्रवाल ने बताया कि ऑटो इंडस्ट्री में खरीददारी करने का शायद इससे बेहतरीन मौका नहीं मिलेगा। ग्राहकों को बीएस-4 वाहनों के कम रेट का लाभ उठाने के लिए इससे अच्छा अवर कोई नहीं होगा। बीएस-6 वाहन उपलब्ध होने लगे हैं लेकिन अभी बीएस-4 का कुछ स्टाक मौजूद है। जिसमें कुछ चुनिंदा रंग और मॉडल हैं। ये भी हर दिन के साथ बुक हो रहे हैं। हम शोरूम में आने वाले ग्राहकों को बीएस-4 वाहन लेने को इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उसमें डेढ़ लाख रुपये का सीधा लाभ है।

साईं आरआर मोटर्स जीटी रोड के अंकुर गुप्ता ने कहा कि चौपहिया वाहन हो या दुपहिया वाहन। बीएस-4 और बीएस-6 केवल प्रदूषण कम करने का मानक है। बाकी इससे वाहन की डिजाइन, लुक, कलर, इंटीरियर, सुरक्षा मानक आदि में कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीएस-4 वाहन इसलिए सस्ते हैं। एक बात और बीएस-6 वाहन में प्रदूषण के जो नये मानक आ रहे हैं। उसमें दुपहिया वाहन में कार्बोरेटर ही नहीं है, उसकी जगह डिजीटल डिवाइस आएगी। जिसको हर मैकेनीक नहीं बना पाएगा। ये उसमें आने वाले व्यवहारिक परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed