फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Aman honored for saving more than 400 lives

अलीगढ़ : 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने वाले अमन सम्मानित

Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Aman honored for saving more than 400 lives
अमन अग्रवाल को नेक आदमी सम्मान से सम्मानित करते अपर मुख्य सचिव अनवीश अवस्थी, परिवहन प्रमुख सचिव र - फोटो : CITY OFFICE
इंदु गैस सर्विस एचपीसीएल के मालिक जवां निवासी अमन अग्रवाल पुत्र झम्मनलाल अग्रवाल को 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने के लिए लखनऊ में सम्मानित किया गया है। प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव व परिवहन आयुक्त ने उन्हें नेक आदमी सम्मान से सम्मानित किया है। अमन अग्रवाल सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

400 से अधिक लोगों की जान बचाने वाले अमन अग्रवाल का नाम आगरा परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त जयशंकर तिवारी ने राज्य स्तर के सम्मान समारोह के लिए प्रेषित किया था। लखनऊ में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अनवीश अवस्थी, परिवहन प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमन के दादा शिव प्रसाद अग्रवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। वर्ष 2004 में अमन अग्रवाल की माता इंदु अग्रवाल स्कूटर से कहीं जा रही थीं। अचानक टायर फट जाने के कारण वह गिर गई थीं और सिर में गुम चोट आने के कारण बेहोश हो गई थीं। अचेत होने की अवस्था में आधे घंटे तक किसी ने मदद नहीं की। तभी से अमन अग्रवाल सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed