फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Alleged chat of SP district president goes viral

अलीगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष की कथित चैट वायरल

Thu, 28 Oct 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Alleged chat of SP district president goes viral
सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नाम से एक कथित चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक कथित महिला से अश्लील संवाद किया गया है। इस चैट में सपा जिलाध्यक्ष के व्हाटसएप का स्क्रीन शाट दिखता है। चैट को ऊपर नीचे कर बार बार दिखाया जाता है।
विज्ञापन

लगभग एक मिनट 22 सेकेंड की इस चैट में कई ऐसी बातें हैं, जिनका सार्वजनिक रूप से जिक्र नहीं किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष ने इसको साजिश करार देते हुए पूरी तरह से झूठ और उनकी छवि खराब करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह हर तरह की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे भविष्य में इस तरह की घटिया राजनीतिक साजिश करने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन

दरअसल, ये चैट कई दिनों से सपा के कुछ नेताओं के बीच घूम रही थी। जब सपा जिलाध्यक्ष और उनकी कमेटी के कुछ पदाधिकारियों के बीच मतभेद पैदा हुए तो ये बाहर निकल आई। अब इसको पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच घूमाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका उद्देश्य सपा जिलाध्यक्ष को पद से हटवा कर उनके स्थान पर किसी दूसरे को जिम्मेदारी दिलाना है। सपा का एक तबका शिद्दत इस प्रयास में लगा है। इस चैट की विश्वसनीयता इसलिए सवालों के घेरे में है, क्योंकि जिस महिला का जिक्र इसमें है। उसने अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की है।
मामला पुलिस की जांच पड़ताल में भी नहीं पहुंचा है। केवल कुछ पदाधिकारियों के बीच ही ये चैट घूम रही है। बहरहाल, सपा के कुछ नेताओं ने इस चैट को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा दिया है और कार्रवाई का इंतजार हो रहा है। इन नेताओं का तर्क है कि अगर पार्टी के जिलाध्यक्ष ही महिलाओं से इस तरह का संवाद करेंगे तो पार्टी की छवि जनता के बीच क्या बचेगी..?
जनता क्यों पार्टी से जुड़ेगी। अब इस पूरे मामले में लखनऊ की ओर निगाहें लग गई है। क्या वहां से कोई कार्रवाई होती है या फिर कुछ नहीं होता है। क्योंकि इस चैट के तेजी से वायरल होने से पार्टी की छवि को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।

- ये चैट मेरे खिलाफ एक साजिश है। इसका मुझसे कोई लेना देना नहीं है। साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मैं इस मामले के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई करूंगा।
गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed