फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Airport inaugurated on March 10, Magistrates deployed

Aligarh Airport: शुभारंभ 10 मार्च को, 104.57 करोड़ की परियोजनाओं का भी होगा लोकापर्ण, ऐसे होगा उद्घाटन

Sat, 09 Mar 2024 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

अलीगढ़ एयरपोर्ट का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी 10 मार्च को आजमगढ़ में वर्चुअली माध्यम से करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अर्न्तगत 104.57 करोड़ लागत की 158.16 किमी की 20 सड़कों की परियोजनाओं का लोकापर्ण भी किया जायेगा। 11 मार्च को अलीगढ़ से लखनऊ के लिए पहली उड़ान होगी। 

विज्ञापन
Aligarh Airport inaugurated on March 10, Magistrates deployed
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ष 2015 से अलीगढ़ एयरपोर्ट बनना शुरू हुआ। आठ साल बाद यहां से उड़ान भरने की शुभ घड़ी आ गई है। 10 मार्च को सुबह 11 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट का पीएम नरेंद्र मोदी लोकार्पण वर्चुअली माध्यम से करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अर्न्तगत 104.57 करोड़ लागत की 158.16 किमी की 20 सड़कों की परियोजनाओं का लोकापर्ण भी किया जायेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी 10 मार्च को सुबह 11 बजे आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, साथ ही अलीगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट एयरपोर्ट का वर्चुअली माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनरल वीके सिंह होंगे। अलीगढ़ एयरपोर्ट के उद्धाटन में यूपी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्षा विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, विधायक अनिल पाराशर, रविंद्र पाल सिंह, मुक्ता राजा, जयवीर सिंह, राज कुमार सहयोगी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, रिषी पाल सिंह और तारिक मंसूर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निरीक्षण
मजिस्ट्रेट तैनात
डीएम विशाख जी ने अलीगढ़ एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मजिस्ट्रेटस की तैनाती कर दी है। संजय मिश्रा एसीएम द्वितीय के साथ कौशल कुमार पीओ डूडा एवं रामशंकर नगर मजिस्ट्रेट के साथ प्रियंका शर्मा नायब तहसीलदार वीआईपी दीर्घा में दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मोहम्मद अमान अपर उप जिला मजिस्ट्रेट एवं सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार मीडिया गैलरी में, उपसंचालक चकबंदी डॉ गजेंद्र पाल सिंह एवं वीरेंद्र कुमार नायब तहसीलदार दर्शक दीर्घा में, विनीत मिश्रा अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम एवं सत्येंद्र कुमार नायब तहसीलदार प्रवेश द्वार पर, रतन कुमार नायब तहसीलदार एयरपोर्ट अतिथि गृह, अवनीश कुमार तहसीलदार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सर्वेश मिश्रा एवं डीएसओ अभिनव सिंह, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार के साथ संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह व डॉ0 दिनेश तोमर और ईडीएम मनोज राजपूत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। 
निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed