फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Agra highway will be ready in two years

Good News: अलीगढ़-आगरा हाईवे दो साल में बनकर हो जाएगा तैयार, इन गांवों से होकर गुजरेगा

Thu, 25 Jul 2024 02:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 02:32 PM IST
सार

सरकार की मंशा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसके सहारे आर्थिक गलियारा विकसित करने की है। इसे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बाईपास से जोड़कर बनाया जाएगा और आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh-Agra highway will be ready in two years
हाइवे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अलीगढ़-आगरा हाईवे के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। इससे अलीगढ़-आगरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन हाईवे का निर्माण अब तेजी पकड़ेगा। 2385 करोड़ रुपये से बनने वाले 65 किमी लंबे इस हाईवे के लिए फरवरी में टेंडर हो गया था। मगर भूमि अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया होनी शेष है। अफसरों का दावा है कि अगर सब कुछ सही समय पर होता रहा दो साल के भीतर रफ्तार का यह प्रोजेक्ट तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार की मंशा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसके सहारे आर्थिक गलियारा विकसित करने की है। इसे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बाईपास से जोड़कर बनाया जाएगा और आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसलिए यह जेवर एयरपोर्ट का तीसरा विकल्प हाईवे भी अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर के लिए होगा।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर व अन्य उद्योगों के कारण अब संबंधित क्षेत्रों में भूमि नहीं बची है। साथ ही अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यातायात का बोझ अधिक होने या आपात स्थिति के दौरान यह हाईवे आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का विकल्प बनेगा, जो जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा। साथ में अलीगढ़-आगरा के मध्य 85 किमी लंबे दो-लेन हाईवे पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए हाईवे के प्रमुख बिंदु

  •  जेवर एयरपोर्ट के लिए विकल्प मार्ग और अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर को आगरा से जोड़ेगा।
  • अलीगढ़ से हाथरस जनपद होते हुए आगरा जिले के खंदौली तक पहुंचेगा हाईवे।


इन गांव से गुजरेगा हाईवे
अलीगढ़ जिले में कोल तहसील का हाजीपुर चौहटा, दयानतपुर रसीला, बढ़ौली फतेह खां, मनोहरपुर कायस्थ, मईनाथ, समस्तपुर कीरत, इगलास का पढ़ील, बैरमगढ़ी, तोछीगढ़, कनौरा, असरोई शामिल हैं। हाथरस जिले की सासनी तहसील के संदलपुर, नगला भीखा, अबूपुर, सिघर्र, देदामई, नहलोई, विघेपुर, जसराना, लढ़ौता, जिरोली, मोहरिया,नगला गढू, बसगोई, छोड़ा गड़उआ,हर्दपुर, गढ़ी नंदराम, हाथरस तहसील के बीछीया, मुंगसा, टुकसान, नगला मनी, बिसरांत, धतूरा खुर्द, नगला नंदराम, ककरावली, विशुनदास, केशरगढ़ी, मगंतई, दौलताबाद, रामगढ़, कोरना चमरुआ, बमनई, तिहाईया नगला कारवा, गदई, खजुरिया, लुहेटा खुर्द कला, सादाबाद तहसील के बिचपुरी, कजरोठी, मीरपुर, जगरार, अदालपुर,नौगवां, दगशाह, ताजपुर, कुम्हेरी, सरोठ, कुरसंडा, गौंचा, सिसता, नसीरपुर, कंजौली व आगरा जिले की एत्मादपुर तहसील के कंजौली, खंदौली कस्बा, पेंत खेरा, रामनगर खंदौली शामिल हैं।

अलीगढ़ जिले में 59.1623 हेक्टेयर भूमि का हुआ नोटिफिकेशन
संबंधित गांवों की भूमि से जुड़ा नक्शा और गाटा नंबरों का ब्योरा तैयार हो गया है। अलीगढ़ जनपद की कोल व इगलास तहसील में कुल 59.1623 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए नोटिफिकेशन हो गया है। अब किसानों की संख्या संकलित की जा रही है। उसी अनुसार भूमि अध्याप्ति विभाग के जरिये अधिग्रहण कराया जाएगा। इस पूरे हाईवे में कुल एक रेलवे ब्रिज, तीन फ्लाईओवर व 55 अंडरपास बनने हैं।

अलीगढ़-आगरा के बीच हाईवे निर्माण की प्रक्रिया जारी है। भूमि अधिग्रहण व बजट आवंटन का इंतजार है। बजट में अब कितना क्या प्रावधान हुआ है। यह अभी साफ होगा। काम बहुत जल्द शुरू होगा। - प्रमोद कुमार कौशिक, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed