फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh administration no land map of 47 villages of five tehsils

Land Map: पांच तहसीलों के 47 गांवों के नहीं है अलीगढ़ प्रशासन के पास भू-मानचित्र, कहां गए नक्शा

Mon, 02 Jan 2023 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 06:26 PM IST
सार

भू मानचित्र किसान के लिए जरूरी दस्तावेज है। अलीगढ़ प्रशासन के पास पांच तहसीलों के 47 गांव के भू मानचित्र नहीं हैं। जिसके लिए रिटायर्ड लेखपाल, राजस्व कर्मियों और आम जनता से भू मानचित्र देने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Aligarh administration no land map of 47 villages of five tehsils
खेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू मानचित्र या भू नक्शा किसी भी किसान के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसमें उसके जमीन की पूरा विवरण होता है। अलीगढ़ प्रशासन के पास पांच तहसीलों के 47 गांव के भू मानचित्र नहीं हैं। जिसके लिए रिटायर्ड लेखपाल, राजस्व कर्मियों और आम जनता से भू मानचित्र देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि राजस्व अभिलेखागार में अनुपलब्ध भू-मानचित्र वाले ग्रामों के भू-मानचित्र यदि रिटायर्ड लेखपाल या राजस्व कर्मियों अथवा आम जनता में किसी के पास उपलब्ध हैं, तो उसकी प्रति प्रभारी अधिकारी राजस्व अभिलेखागार, आरआरके को कलेक्ट्रेट में उपलब्ध करा दें। 
विज्ञापन


जिन गांव के भू मानचित्र उपलब्ध नहीं हैं, उनकी लिस्ट जारी की गई है। जनपद की कोल तहसील के 20, अतरौली के 13, इगलास के छह, खैर के चार, गभाना के चार गांव के भू मानचित्र उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पांच तहसीलों में 47 गांव, जिनके नहीं हैं भू-मानचित्र

  • तहसील कोल में 20 गांव- गोवर्धन, गोपालपुर, किढारा, जमालपुर माफी, तारापुर कलां, दिहोली, बिनूपुर, भमोला छावनी, भमोला माफी, रठगवां, रसूलपुर स्वाद, आलमपुर सुबकरा, किशनपुर, बरकातपुर, रुस्तमपुर सकत खां, सारसौल, जिरौली हीरा सिंह, हरदुआगंज, जलाली, कस्बा कोल
  • तहसील अतरौली में 13 गांव- काजीमबाद, गंगावास, विरनेर, मोहसनपुर, नवीपुर, फतहपुर गंग गैर आबाद, बडारी बुजुर्ग, शाहजहांपुर बैजला, अजवाइन ढेर, अभयपुर बहलोलपुर, नागवाली सकुरगंज, बिजौली, किरतौली 
  • तहसील इगलास में 6 गांव- लखटोई, कजरौठ, नगला चुरा, नयाबांस, तरसारा, हसनगढ़ 
  • तहसील खैर में 4 गांव- सालपुर, खण्डेहा, टप्पल, उदय गढ़ी
  • तहसील गभाना में 4 गांव- रामनगर, नगला पदम्, पोकरगढ़ी, खेड़ा खुर्द


भू मानचित्र यानी भू नक्शा क्या है
भू मानचित्र या भू नक्शा किसान के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें किसी जमीन का वास्तविक विवरण अंकित होता है। जैसे कोई जमीन किस राज्य, जिले, तहसील एवं गांव में है और उस जमीन का कुल एरिया कितना है। जमीन किसके नाम पर है और उस जमीन के आस पास किसकी जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed