फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh administration is waiting for order of high authorities for sending 74 jamaaties to their home.

अलीगढ़ : 74 जमातियों को घर भेजने पर शासन के निर्देश का इंतजार

Sat, 18 Apr 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh administration is waiting for order of high authorities for sending 74 jamaaties to their home.
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों की तलाश में जनपद में पकड़े गए 74 जमातियों को घर भेजने की तैयारी की जा रही है। सभी की सूची तैयार कर शासन को भेजकर गाइडलाइन मांगी गई हैं। इन 74 जमातियों में से शुक्रवार तक 64 की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है। अन्य 10 भी इसी सप्ताह अपनी क्वारंटीन अवधि को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से चले तलाशी अभियान में जिले के 95 मदरसों, 600 से अधिक मस्जिदों को खंगाला था। इस दौरान जंगलगढ़ी मस्जिद से 09 जमाती, उस्मानपाड़ा मस्जिद से 12 और गोविंदनगर मस्जिद से 10, रंगरेजान मस्जिद 13, पिलोना की मस्जिद से 16, कासिमपुर की मस्जिद से 12 व अन्य मस्जिदों से तीन और जमाती पकड़े गए थे। इनमें से दो श्रीलंका मूल के भी जमाती निकले। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनके पासपोर्ट-वीजा भी जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

गृह एवं विदेश मंत्रालय को इनकी रिपोर्ट भेजी है। मंत्रालय स्तर से निर्णय होने के बाद ही इनके मामले में कार्रवाई होगी। वहीं, अब तक कुल 64 की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में इनको कितने दिन और जिले में रखा जाए और किस आधार पर रखा जाए। इसको लेकर प्रशासन-पुलिस परेशान है। इनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में इनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजना है या अन्य कोई प्रक्रिया अपनानी है। एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार के मुताबिक शंकाओं के सभी बिंदुओं के साथ शासन से जमातियों के संबंध में स्पष्ट गाइडलाइन मांगी गई है। गाइड लाइन आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से आई सूची में मिर्जा चांदपुर के जमाती का नाम शामिल
निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में अलीगढ़ के 18 लोगों के शामिल होने की शासन स्तर से आई सूची में अकराबाद के गांव मिर्जा चांदपुर के जमाती का नाम शामिल है। प्रशासन और पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है। अब जिला प्रशासन के सामने बाकी के 17 लोगों को तलाशने की चुनौती बरकरार है।

जिला प्रशासन को मिली 18 लोगों की सूची में से 13 जमाती अलीगढ़ और पांच दिल्ली में छिपे होने का जिक्र है। प्रशासन को जैसे ही मिर्जा चांदपुर के जमाती का नाम स्पष्ट हुआ। उसने अन्य नामों की भी तलाश शुरू की है। इस क्रम में पता लगा है कि लोधा के गांव नौगंवा के दो लोग जमात में शामिल होकर दिल्ली गए हैं। इनके बारे में भी जानकारी निकाली जा रही है। इधर, जिला प्रशासन पूर्व में पकड़े गए अलीगढ़ निवासी 24 जमातियों की ट्रेवल हिस्ट्री फिर से खंगालने में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed