{"_id":"61c37c336ff2bd22af0a015a","slug":"aligarh-accused-sent-to-jail-for-attempting-to-rape-an-innocent-city-office-news-ali2812583155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के थाना सासनीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को एक मोहल्ले में तीन साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी, तभी किसी तरह खेलते हुए वह पड़ोसी के घर पहुंच गई। वहां आरोपी युवक उसे खिलाने के बहाने छत पर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा।
गुस्साए लोगों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी नरेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। संवाद