{"_id":"62ae1edcdb7e69059b1ffe0d","slug":"aligarh-86-50-in-high-school-and-79-13-percent-in-intermediate-aligarh-news-ali294194315","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हाईस्कूल में 86.50 व इंटर में 79.13 फीसदी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हाईस्कूल में 86.50 व इंटर में 79.13 फीसदी सफल
विज्ञापन
यूपी बोर्ड कक्षा 12 का रिजर्ल्ट आने के बाद टीकाराम इंटर कॉलेज में सैल्फी लेती ग्रेसी सिंह साथ में त
- फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 86.50 फीसदी रहा, जो वर्ष 2020 से पांच फीसदी ज्यादा है। इसी तरह इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 79.13 फीसदी रहा, जो वर्ष 2020 से 23 फीसदी ज्यादा रहा।
वहीं, इंटरमीडिएट में एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज, विजयगढ़ के छात्र शोभित वर्मा 92.40 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में नौवें व जिले में पहले स्थान पर रहे। हाईस्कूल में खैर इंटर कॉलेज, खैर के छात्र मधुर रोहतगी ने 94 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया।
वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के चलते हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया गया था। वर्ष 2020 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 81.05 फीसदी और इंटरमीडिएट का 56.39 फीसदी था। वर्ष 2019 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 76.42 फीसदी व इंटरमीडिएट का 48.62 फीसदी था।
विज्ञापन
इस बार वर्ष 2022 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 86.50 फीसदी व इंटरमीडिएट का 79.13 फीसदी रहा। लगातार अलीगढ़ जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ रहा है। इस बार जिला टॉप टेन में ज्यादातर ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। शहरी क्षेत्र के विद्यालयों का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा।
इंटरमीडिएट में रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज अलीगढ़ की शीतल बघेल, सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड अलीगढ़ की कनिष्का वशिष्ठ, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज अलीगढ़ के छात्र विनय कुमार जिले में आठवें व सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड अलीगढ़ की छात्रा पलक सक्सेना नौवें स्थान पर रहीं।
हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड, अलीगढ़ की छात्रा जिजीविषा वार्ष्णेय जिले में तृतीय स्थान पर रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड की छात्रा गरिमा वार्ष्णेय सातवें व दीक्षा 10वें स्थान पर रहीं।