{"_id":"624f34ca8ba4f92782435a73","slug":"aligarh-50-people-sent-to-jail-in-three-months-for-arms-demonstration-aligarh-news-ali288769275","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शस्त्र प्रदर्शन में तीन माह में 50 लोग भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शस्त्र प्रदर्शन में तीन माह में 50 लोग भेजे गए जेल
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। पिछले तीन माह में पुलिस ने जिले में 50 लोगों को जेल भेजा है। इसे लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी के स्तर से फिर चेतावनी जारी की गई है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी ऐसी तस्वीरें हटा लें, जिनमें वे हथियारों का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं अन्यथा उनके दरवाजे पर पुलिस पहुंचेगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ऑपरेशन निहत्था के तहत के थानावार ऐसे लोगों की सूची बनवाई जा रही है, जो सोशल मीडिया पर या सार्वजनिक स्थलों पर हथियारों का प्रदर्शन करते दिखते हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके लाइसेंस निरस्त व जब्त किए जाएंगे।
लाइसेंसी शस्त्र रखने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे मामले में अब तक तीन माह में 50 लोगों को जेल भेजा गया है। एसएसपी के अनुसार सोशल मीडिया सार्वजनिक मंच है, इसलिए वैध/अवैध शस्त्रों के साथ फोटो टैग करना सार्वजनिक प्रदर्शन की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क पर निकले एसएसपी, पैदल गस्त कर लिया जायजा
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार शाम पैदल गस्त कर शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे सिविल लाइंस व क्वार्सी के शमशाद मार्केट, जमालपुर, एफएम टावर, जीवनगढ़ पुलिया, क्वार्सी चौराहा तक फुट पेट्रोलिंग की।
इस दौरान लोगों से संवाद कर त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था, बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों व मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। इस दौरान सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय भी उनके साथ रहे।