फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 27 corona infected, including bank officer, son of famous textile trader

अलीगढ़ : मशहूर कपड़ा व्यापारी का पुत्र, बैंक अधिकारी सहित 27 कोरोना संक्रमित

Fri, 17 Jul 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 27 corona infected, including bank officer, son of famous textile trader
जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का सिलसिला जारी है। 27 नए मरीजों के साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 849 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में रेलवे रोड का मशहूर कपड़ा व्यवसायी व विष्णुपुरी निवासी 27 वर्षीय युवक, एसबीआई एएमयू शाखा का 59 वर्षीय बैंक अधिकारी, बढौली का 35 वर्षीय युवक, जयगंज पुलिस चौकी के समीप का मशहूर 63 वर्षीय ताला एवं हार्डवेयर कारोबारी, कटरा स्ट्रीट का 30 वर्षीय दवा कारोबारी, नगला कलार मेलरोज बाईपास की 21 वर्षीय युवती, बापूधाम सारसौल का 18 वर्षीय युवक, किशोरनगर आईटीआई रोड की 40 वर्षीय महिला, लोकमान्यपुरम कॉलोनी, नगला मसानी का 21 वर्षीय युवक, सर सैयदनगर अरहमंद अपार्टमेंट का 25 वर्षीय युवक, कबीरनगर का 56 वर्षीय व्यक्ति, जकरिया मार्केट का 24 वर्षीय युवक, टप्पल का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त महेंद्रनगर का 96 वर्षीय बुजुर्ग, कुलदीप विहार की 29 वर्षीय महिला, वीपीएडीएचवाईए की 43 वर्षीय महिला, अगरेना इगलास की 35 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन की 35 वर्षीय महिला, बालनपुर प्रेमपुर जट्टारी का 50 वर्षीय व्यक्ति, आईटी ग्रैंड जकरिया मार्केट की 25 वर्षीय महिला, सारसौल की 33 एवं 44 वर्षीय महिला, टप्पल के 30-30 वर्ष के दो युवक एवं 25 वर्ष की महिला, बरौली की 37 वर्षीय महिला एवं सिंघौली इगलास का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजी जांच बंद, आज से होगा शुरू
अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को पैथोलॉजी जांच केंद्र बंद रहा। शुक्रवार से सभी तरह की जांचे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed