फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aliga

कच्चे मकान की दीवार ढही, किसान की मौत

Sun, 09 Jul 2017 02:00 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 09 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
aliga
कच्चे मकान की दीवार ढही, किसान की मौत - फोटो : ब्‍यूूराे
कोतवाली के गांव नहल के माजरा जगतपुर में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने जानकारी ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव नहल के माजरा जगतपुर निवासी नवाब सिंह और दर्याव सिंह दो भाई हैं। नवाब सिंह (50) की शादी नहीं हुई थी। वह भाई दर्याव सिंह के साथ ही खेती बाड़ी कर गुजर बसर कर रहे थे। नवाब सिंह का कच्चा मकान बना हुआ है। बारिश के मौसम में मकान की कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर वह मकान में सो रहे थे कि अचानक दीवार ढह गई, जिससे नवाब सिंह मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी लोगों को हुई तो आनन फानन मलबा हटाकर नवाब सिंह को निकाला गया। लहूलुहान नवाब सिंह को जब तक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम को दी। एसडीएम शिवकुमार के आदेश पर कानूनगो मंगल सिंह, लेखपाल सुरेशबाबू, हरगोविंद और हल्का इंचार्ज लाखन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के बाद नियमानुसार मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed