फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Alert in the district regarding the protest against Agneepath

Aligarh News: अग्निपथ के विरोध को लेकर जिले में रहा अलर्ट, सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम

Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

रेलवे प्रशासन को आशंका थी कि आंदोलनकारी युवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन करने के साथ ही रेलवे ट्रैक को बाधित कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नही हुआ। इस पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Aligarh News Alert in the district regarding the protest against Agneepath
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भारत बंद के आह्वान को लेकर सतर्क आरपीएफ व जीआरपी के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर कुछ संगठनों के रविवार को भारत बंद के आह्वान के साथ ही विरोध प्रदर्शन के एलान को लेकर अलीगढ़ समेत आस-पास के सभी स्टेशनों पर अलर्ट रहा। हालांकि देर शाम तक कहीं से भी प्रदर्शन और ट्रैक को बाधित करने की खबर नहीं मिली।

विज्ञापन


युवाओं से जुड़े कुछ संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत बंद के साथ ही प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसको लेकर शनिवार से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन पर आने वाले हरेक संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की सघन चेकिंग की जाती रही। सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम के जरिए भी यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन को आशंका थी कि आंदोलनकारी युवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन करने के साथ ही रेलवे ट्रैक को बाधित कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नही हुआ। इस पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव एवं आरपीएफ पोस्ट के कमांडर राजीव वर्मा, एसएसआई अमित चौधरी के नेतृत्व में जवान रेलवे स्टेशन के अलावा रेलवे ट्रैक पर निगरानी करते रहे। स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed