Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alcohol consumption in Aligarh

Aligarh: नौ महीने में 729 करोड़ की शराब पी गए लोग, 100 रुपये तक सस्ती हुई शराब

Sun, 09 Mar 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक 133 करोड़ लीटर देसी शराब की बिक्री हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा अतरौली तहसील में 43.44 लाख लीटर देसी शराब की बिक्री हुई है।

विज्ञापन
Alcohol consumption in Aligarh
शराब - फोटो : Freepik

विस्तार

अलीगढ़ के लोग पिछले साल अप्रैल से लेकर इस साल जनवरी तक नौ महीने में 729 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इसमें अंग्रेजी से ज्यादा देसी शराब की बिक्री हुई है।

विज्ञापन


अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक 133 करोड़ लीटर देसी शराब की बिक्री हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा अतरौली तहसील में 43.44 लाख लीटर देसी शराब की बिक्री हुई है। इससे राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। आबकारी विभाग के राजस्व का लक्ष्य करीब 1105 करोड़ रुपये का है। आंकड़े के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार क्षेत्रवार एक फीसदी से 14 फीसदी तक शराब के शौकीनों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस साल देसी व अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री बढ़ी है। जिसका फायदा सरकार को राजस्व की मद में हुआ है। मार्च तक शासन के लक्ष्य से अधिक की राजस्व प्राप्त करने का अनुमान है। - डीके गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

100 रुपये तक सस्ती हुई शराब

ई-लॉटरी होने के बाद अब शराब विक्रेता पुराने स्टॉक को खपाने में जुट गए हैं। शहर से गांव तक कई स्थानों पर शराब की कीमत में 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की छूट का बैनर लगा दिया गया है। देर शाम को इसकी जानकारी मिलती ही आबकारी विभाग के अधिकारी शहर में दौड़े।

31 मार्च तक मौजूदा शराब दुकान लाइसेंसियों को अपना स्टॉक खपाना है। इसके बाद आबकारी विभाग माल को जब्त कर नष्ट करा देगा। जिसकी कोई क्षतिपूर्ति दुकानदार को नहीं मिलेगी। इसके चलते शहर में शनिवार को कुछ ने अंग्रेजी शराब की बोतल पर 100, हाफ पर 50 व क्वार्टर पर 20 रुपये की छूट के बैनर लगा दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि कम दर में शराब नहीं बेची जा सकती है। इस तरह से जहां भी बैनर लगे हैं उन पर कार्रवाई होगी। 
 

सेक्टरवार शराब व बीयर की खपत

सेक्टर व तहसील-देसी शराब (लीटर)-अंग्रेजी शराब (मिलीलीटर)-बीयर (केन)

  • सेक्टर 1-25,51,227-16,19,747-37,4,362
  • सेक्टर 2-18,88,931-13,67,564-33,13,079
  • अतरौली-43,44,202-11,01,967-30,15,512
  • खैर-15,35,722-6,54,430-18,07,604
  • गभाना-15,37,585-6,70,377-14,88,327
  • इगलास-15,13,115-6,51,812-16,59,354
  • कुल-1,33,70,782-67,20,327-3,36,01,63,500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed