फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alcohol adicts are on radar of cyber criminals.

शराब के शौकीनों पर भरतपुर के साइबर शातिरों की निगाह

Sat, 18 Apr 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Alcohol adicts are on radar of cyber criminals.
अलीगढ़। सावधान! लॉक डाउन के दौरान शराब खरीदने के लिए जुगाड़ बैठा रहे अलीगढ़ के शराब शौकीनों पर भरतपुर के एक साइबर गिरोह की पैनी निगाह है। फेसबुक पर शराब की होम डिलीवरी का विज्ञापन देकर यह गिरोह लोगों से संपर्क कर रहा है। जैसे ही लोग आर्डर बुक करते है गिरोह के सदस्य तुरंत उसके बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर रकम उड़ा देते हैं। शुक्त्रस्वार को यह मामला जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा की पकड़ में आया। धीरज शर्मा ने डीएम और एसएसपी से तत्काल शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायत करने पर पता लगा कि गिरोह भरतपुर से संचालित हो रहा है। एसएसपी ने गिरोह के फेसबुक पेज को डिलीट करवाने के साथ ही गिरोह पर कार्रवाई करने के निर्देश एसपी क्राइम को दिए हैं। हालांकि अभी गनीमत यह है कि अलीगढ़ के किसी भी व्यक्ति को यह गिरोह अब तक ठग नहीं पाया है।
विज्ञापन

वाइन शॉप अलीगढ़, वाइन होम डिलीवरी इन अलीगढ़ जैसे नामों से गिरोह ने फेसबुक पर कई पेज तैयार किए गए हैं। इन पर शराब की होम डिलीवरी का विज्ञापन दिया जा रहा है। साथ ही एक नंबर भी दिया है। इस नंबर पर बात करने पर आर्डर बुक करते समय ग्राहक से शराब की कुल कीमत के आधे पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराए जा रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक फेसबुक पर दो से तीन ऐेसे पेज संचालित हैं, जबकि जिले में किसी को भी ऑन लाइन डिलीवरी के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन में गिरोह ने एक मोबाइल नंबर भी दिया है। जिस पर बात करने पर वह शराब की आधे घंटे में होम डिलीवरी का आश्वासन देता है। साथ ही आधा पैसा पहले ही खाते में गूगल पे, पेटीएम व अन्य माध्यमों से मांगवा लेता है। कई जिलों में इस प्रकार के मामले सामने आए हैं कि जैसे ही लोग इस गिरोह को पैसे भेजते हैं। उनके खाते ही डिटेल हैक हो जाती है और शातिर रकम उड़ा देते हैं। इस मामले में डीएम व एसएसपी से शुक्त्रस्वार दोपहर दो बजे करीब शिकायत की गई। एसएसपी ने मामले की जांच का जिम्मा एसपी क्त्रसइम को सौंपा। उन्होंने साइबर सेल से जांच कराई तो शाम सात बजे करीब पता लगा कि गिरोह भरतुुर, राजस्थान में बैठकर पेज को ऑपरेट कर रहा है। इस प्रकार के सभी फेसबुक पेज को डिलीट कराया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से अपील है कि वह इन शातिरों के चक्कर में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed