{"_id":"6622b0fb207be027920cca82","slug":"akhilesh-yadav-in-aligarh-on-23-april-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoK Sabha Election: अखिलेश यादव 23 अप्रैल को अलीगढ़ में, यहां होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoK Sabha Election: अखिलेश यादव 23 अप्रैल को अलीगढ़ में, यहां होगी जनसभा
Fri, 19 Apr 2024 11:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:29 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम आ गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे आईटीआई कॉलेज में दोपहर 12:45 बजे आएंगे। यहां से नुमाइश मैदान में सभा करने के बाद 2:10 बजे मेरठ रवाना हो जाएंगे। अ
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 23 अप्रैल को अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और बसपा अध्यक्ष मायावती के कार्यक्रम का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर 22 अप्रैल को नरेंद्र मोदी व 23 अप्रैल को अखिलेश यादव व मायावती अलीगढ़ आ रहे हैं। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम आ गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे आईटीआई कॉलेज में दोपहर 12:45 बजे आएंगे। यहां से नुमाइश मैदान में सभा करने के बाद 2:10 बजे मेरठ रवाना हो जाएंगे। अलीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस और सपा गठबंधन से चौधरी बिजेंद्र सिंह प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन