फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ajay conspired to spoil the atmosphere via Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा से अजय ने माहौल खराब करने की साजिश की : गौथम के

Mon, 28 Jan 2019 11:21 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 28 Jan 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ajay conspired to spoil the atmosphere via Tiranga Yatra
Selfie With Tiranga - फोटो : File Photo

एएमयू छात्र संघ के कैबिनेट सदस्य गौथम के ने कहा है कि छात्र नेता अजय सिंह ने तिरंगा यात्रा के बहाने एएमयू कैंपस का माहौल खराब करने की साजिश रची है। जिसमें सांसद सतीश गौतम ने उनका उत्साहवर्धन कर गैरजिम्मेदाराना रुख अपनाया है जबकि सांसद खुद एएमयू कोर्ट के पदेन सदस्य हैं।

विज्ञापन


उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। वर्ष 2018 में ऐसी ही तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में माहौल खराब हो गया था और दो निर्दोष की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि एएमयू के स्ट्रैची हाल में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होते रहते हैं।
विज्ञापन


पूरे वर्ष एएमयू के अलग अलग स्कूलों और हास्टल में ऐसे ही देशभक्ति के कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम कैंपस के बाहर तक कर अजय ने माहौल खराब कर विवि की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाई है। गौथम के ने पत्र के आखिर में जय हिंद, जय भारत और जय संविधान लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अजय सिंह को आरएसएस का प्रचारक बताया है। ये भी कहा है कि वो अपनी राजनीति को चमकाने के लिए एएमयू का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये उचित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed