{"_id":"69ed28807e67fd7cd80f4a28","slug":"ahad-became-rustam-e-amu-kashif-won-the-title-of-rustam-e-aligarh-aligarh-news-c-2-gur1004-960328-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अहद बने रुस्तम-ए-एएमयू, काशिफ ने जीता रुस्तम-ए-अलीगढ़ का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अहद बने रुस्तम-ए-एएमयू, काशिफ ने जीता रुस्तम-ए-अलीगढ़ का खिताब
विज्ञापन
एएमयू में पदक विजेताओं के साथ पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज व अन्य। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम की ओर से रुस्तम-ए-एएमयू व रुस्तम-ए-अलीगढ़ कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें रुस्तम-ए-एएमयू अहद और रुस्तम-ए-अलीगढ़ काशिफ बने। एएमयू के विभिन्न हॉलों व संकायों से 87 और जिले के 103 पहलवानों ने अपनी शक्ति, तकनीक और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
रुस्तम-ए-एएमयू में मोहम्मद हैदर उपविजेता और रुस्तम-ए-अलीगढ़ में सैफ उप विजेता रहे। इंटर हॉल एएमयू के 57 किग्रा वर्ग में कामरान अख्तर प्रथम, ओवैस द्वितीय, 61 किग्रा में मुमताज अहमद प्रथम व शाहिद द्वितीय, 65 किग्रा में मुनज्जल इब्राहिम प्रथम, ताल्हा बिन समीर द्वितीय, 70 किग्रा में अजय प्रथम, सैयद मोहम्मद अब्बास द्वितीय, 79 किग्रा में मोहम्मद अबू बख्श प्रथम रहे।
जनपदीय प्रतियोगिता के 57 किग्रा वर्ग में साहिल प्रथम, कृष्णा द्वितीय, 61 किग्रा में चेतन चौधरी प्रथम, इकबाल मलिक द्वितीय, 70 किग्रा में भानु प्रथम, सूरज द्वितीय व 74 किग्रा में मोहम्मद शाहबाज प्रथम व विनीत कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि कुश्ती केवल ताकत का खेल नहीं बल्कि अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत का प्रतीक है। जिम्नेजियम के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद अंसारी, गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. यूसुफ उज्जमा ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय की पहचान हैं।
प्रो. एफएस शीरानी, डॉ. जमील अहमद, डॉ. असलम खान, कुंवर रहमत अली, डॉ. एहसान अहमद ने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए। कुश्ती कप्तान तैयब शेरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मजहर उल कमर ने किया।