फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agwakr driver shot , firing at Saraf

चालक को अगवाकर गोली मारी, सराफ पर फायरिंग

Sun, 12 Jun 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Agwakr driver shot , firing at Saraf
गाोली मारी
महानगर के क्वार्सी इलाके में शुक्रवार रात हमले की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना में कयामपुर इलाके में एक चालक को अगवा कर गोली मारी गई। दूसरी घटना बेगमबाग में हुई, जहां बाइक खड़ी करने के विवाद में सराफ पर फायरिंग कर दी और घर पर पथराव कर दिया। इस हमले में गोली लगने से चालक जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

देवी नगला निवासी राजकुमार पेशे से चालक है। उसका आरोप है कि रुपयों के विवाद में इलाके के एक युवक से रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात आरोपी ने उसे फोन पर स्वर्ण जयंती नगर बुलाया। जहां आते ही साथियों की मदद से कार में अगवा कर लिया। बाद में गोली मारकर कयामपुर के पास फेंक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस को खबर देकर उसे मेडिकल भरती कराया गया। राजकुमार के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, बेगमबाग निवासी दीपांशू का रेलवे रोड पर कमल ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। शुक्रवार रात वह घर लौट रहा था। तभी बेगमबाग में रास्ते में बाइक खड़ी थी, जिसे लेकर उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच कुछ लोगों ने उसके घर पहुंचकर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने दीपू व राजू नाम के दो युवक हिरासत में लिए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed