{"_id":"61d74d31baccbb60cb49ae35","slug":"agrasen-inter-college-and-sjd-school-became-champion-city-office-news-ali2825001146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकशी : अग्रसेन इंटर कॉलेज व एसजेडी स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकशी : अग्रसेन इंटर कॉलेज व एसजेडी स्कूल बना चैंपियन
विज्ञापन
रस्साकसी प्रतियोगिता में रस्सा खींचती लड़कियां।
- फोटो : CITY OFFICE
प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में वालीबाल प्रतियोगिता में वारियर्स वॉलीबाल क्लब व अलीगढ़ स्टेडियम ने खिताब जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन सिंह फकीरा ने किया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला प्रेमपुर वॉलीबाल क्लब व वारियर्स क्लब के बीच खेला गया। वारियर्स क्लब ने 2-0 अंक से खिताब जीता। पुरुष वर्ग का फाइनल का मुकाबला अलीगढ़ स्टेडियम बी व एसटीएम के बीच खेला गया। अलीगढ़ स्टेडियम की टीम 2-1 अंक से चैंपियन बनी। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका में एएमयू के वॉलीबाल कोच सरदार हुसैन, नवीन कुमार बिट्टू, दीक्षा शर्मा, तकनीकी टेबल पर हर्ष कुमार, अजय कुमार, निर्मल, अवधेश सारस्वत रहे। इस अवसर पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, प्रदर्शनी स्पोर्ट्स संयोजक व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, मोहम्मद अली, मुजाहिद असलम, भगत सिंह बाबा, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मजहर उल कमर ने किया।
स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में अलीगढ़ स्टेडियम ने इनायत यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 3-0 गोल से हराया। क्रिश्चियन फुटबॉल क्लब ने ओजोन सिटी अलीगढ़ को पेनाल्टी शूट में 5-4 गोल से हरा दिया। मोहम्मद यूनाइटेड फुटबॉल क्लब व रॉयल फुटबॉल क्लब ने मैच जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन एएमयू के सहायक वित्त अधिकारी तौफीक अहमद खान ने किया। इस अवसर पर कोच सैयद तुफैल उर रहमान, मजहर उल कमर, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
रस्साकशी : अग्रसेन इंटर कॉलेज व एसजेडी स्कूल बना चैंपियन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के क्रीड़ा मैदान पर रस्साकशी प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 42 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अंडर-16 बालिका वर्ग में अग्रसेन इंटर कॉलेज प्रथम, दीप्ति गोयल राजकीय कॉलेज जट्टारी द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-16 बालक वर्ग में एसजेडी मेमोरियल स्कूल प्रथम व अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज द्वितीय स्थान पर रहा। ओपन वर्ग के बालिका वर्ग में युवा योद्धा प्रथम, चिरंजी लाला बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग में फिटनेस वर्ल्ड जिम प्रथम व फिटनेस वर्ल्ड जिम द्वितीय स्थान पर रहा। एसवी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. शाहनवाज खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक एमए जावेद व मनोज चौधरी रहे। इस अवसर पर जिला रस्साकशी संघ के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी, महासचिव तस्लीम मुख्तार, योगेश शर्मा, वलीउज्जमा खान, प्रदीप पाराशर, प्रदीप शर्मा, हर्ष कुमार, नाजिम चमन, नीति सिंह, शोएब, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।