फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the fifth day of the open road lay the achal market

धरने के बाद पांचवें दिन खुला अचल रोड का बाजार

Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
After the fifth day of the open road lay the achal market
एडीएम सिटी के आश्वासन पर अचल ताल रोड पर खुली दुकानें। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के अचल रोड पर बिना अनुमति देवी जागरण को लेकर हुए विवाद के बाद से बंद चल रहा बाजार शुक्रवार को पांचवें दिन हंगामे और धरने के बाद पूरी तरह खुल गया। इस दौरान सुबह मदार गेट, अचल रोड पर बाजार बंद रखा गया और भाजपाई व स्थानीय लोग मदार गेट चौराहे पर धरने पर बैठ गए। यहां तत्काल मुकदमा वापसी की मांग करते हुए जमकर हंगामा-नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के समझाने व निर्दोषों पर किसी तरह की कार्रवाई न होने के ठोस भरोसे पर ही बात बनी। तब धरना समाप्त करते हुए पूरा बाजार खुलवाया गया।
विज्ञापन

अचल रोड पर रविवार रात हुए विवाद के बाद बिना अनुमति के देवी जागरण कराने वाले आयोजकों व दुकानदारों आदि पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे के विरोध में सोमवार से ही इलाके की दुकानें बंद चल रही थीं। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को अनिश्चतकाल के लिए बाजार बंदी की घोषणा कर दी थी। इसी के चलते शुक्रवार को सुबह से ही अचल रोड व मदार गेट की ओर बाजार बंद रखा गया। इस दौरान अचल रोड के मार्केट में भाजपाइयों की बैठक भी शुरू हो गई। मदार गेट चौकी पर कुछ व्यापार मंडल प्रतिनिधि भी वार्ता के लिए आ गए। वार्ता के बाद व्यापारी नेता जाने लगे। तभी भाजपाई आ गए और यह कहते हुए फर्श डालकर धरने पर बैठ गए कि मुकदमा खत्म तुरंत किया जाए। इसे लेकर यहां नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। यहां उन परिवारों से महिलाएं भी आ गईं, जिन दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बनने लगी। इस खबर पर एडीएम सिटी व एसपी सिटी पहुंच गए। उन्होंने भाजपाइयों व व्यापारियों को समझाया। बाद में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। वीडियो फुटेज के आधार पर ही नाम सामने लाए जाएंगे। सभी को दिखाया जाएगा। तब तक किसी के खिलाफ दबिश या दरपकड़ अभियान नहीं चलाया जाएगा। यह भी कहा गया कि अगर दूसरे पक्ष के लोग भी दोषी पाए जाएंगे तो उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा। तब जाकर धरना समाप्त हुआ और बाजार भी खोला गया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, संजीव राजा, मानव महाजन, मनोज शर्मा, डॉ.राजीव अग्रवाल, पूनम बजाज, राजेश सड़कोणा, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के चेयरमैन चंद्रकिशोर जलाली, महानगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता गंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed