{"_id":"6249f5c289662369ab1bc2ab","slug":"after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-thrown-in-the-field-aligarh-news-ali2884575147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, धारदार हथियार से हत्या के संकेत, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, धारदार हथियार से हत्या के संकेत, नहीं हो सकी शिनाख्त
Mon, 04 Apr 2022 01:34 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:34 PM IST
सार
अलीगढ़ में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हांलांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के कोछौंड़ गांव के पास खेतों में शनिवार रात युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। रविवार सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से किए जाने के संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव से लोग खेतों की ओर जा रहे थे। तभी गांव से निकलते ही एक खेत में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार की चोट के निशान थे। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त न होने पर शव पुलिस ने पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार अभी शिनाख्त कराना पहली प्राथमिकता है। साथ में यह भी जांच का हिस्सा है कि आखिर हत्या क्यों और किसने की। जांच में ही इन सवालों का जवाब मिल पाएगा।
विज्ञापन