फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After 11 years, AMU vacates Gandhi Eye Hospital building.

Aligarh News: 11 साल बाद एएमयू ने छोड़ा गांधी नेत्र चिकित्सालय के भवन से कब्जा

Tue, 14 Oct 2025 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
After 11 years, AMU vacates Gandhi Eye Hospital building.
आखिरकार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने 11 साल बाद गांधी नेत्र चिकित्सालय के भवन पर कब्जा छोड़ने का निर्णय यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में लिया गया। वहीं, यूनिवर्सिटी का कायाकल्प करने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया, जो पारित हो गया।
विज्ञापन




यूनिवर्सिटी परिसर में जेएन मेडिकल कॉलेज बनने से पहले ऑप्थलमोलॉजी विभाग रामघाट रोड स्थित गांधी नेत्र चिकित्सालय में वर्ष 1952 से संचालित हो रहा था, जो वर्ष 2014 में जेएन मेडिकल कॉलेज के ऑप्थलमोलॉजी विभाग में स्थानांतरित हो गया था।
विज्ञापन




कार्यकारी परिषद की बैठक में चिकित्सालय के भवन को छोड़ने का एजेंडा रखा गया, जिस पर मंजूरी मिल गई। वहीं, 500 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया, जो पारित हुआ। इससे जेएन मेडिकल कॉलेज सहित यूनिवर्सिटी का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह मूल पदों पर शिक्षकों की तैनाती पर मुहर लगी। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य के बने रहने का भी एजेंडा रखा गया, जिस पर कमेटी बना दी गई है। जांच आख्या के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उधर, गांधी नेत्र चिकित्सालय के अधीक्षक मधुप लहरी ने चिकित्सालय के भवन पर कब्जा छोड़ने के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed