फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocates protest against police lathicharge in Ghaziabad court

Aligarh: गाजियाबाद की अदालत में पुलिस की लाठीचार्ज का अधिवक्ताओं ने किया विरोध, हंगामा, जाम, नारेबाजी

Tue, 29 Oct 2024 11:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:58 PM IST
सार

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से दीवानी न्यायालय के बाहर अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर पहुंचे। यहां सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।

विज्ञापन
Advocates protest against police lathicharge in Ghaziabad court
दीवानी कचहरी के बाहर रोड जाम कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजियाबाद में जिला जज की अदालत में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना से अधिवक्ताओं में रोष है। इसके विरोध में 29 अक्तूबर को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों ने सड़क जाम कर आधे घंटे तक नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से दीवानी न्यायालय के बाहर अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर पहुंचे। यहां सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को काफी समझाया तब उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन

गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के खिलाफ अलीगढ़ में दीवानी कचहरी के बाहर रोड जाम कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता मौजूद पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ठा. दिनेश सिंह, महासचिव विनोद रावत, प्रतीक चौधरी, अनूप कौशिक, संतोष कुमार वशिष्ठ, देवेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, रवि शर्मा, योगेश सारस्वत, उमेश पाठक आदि ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की। प्रस्ताव रखा कि जब तक पीडि़त अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिलता है, पूरे उत्तर प्रदेश में कलम बंद हड़ताल रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed