{"_id":"5d07c1738ebc3e688906ea90","slug":"advocate-son-shot-injured-aligarh-news-ali20607876","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के बेटे को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के बेटे को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र से जुड़े इलाके में सोमवार को परीक्षा देकर घर जा रहे एक अधिवक्ता के बेटे को स्कूटी सवार दो हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस करीब दो घंटे तक थाना विवाद में उलझी रही। मौके पर लेखपाल और कानूनगो ने पहुंच कर स्थिति साफ की। तय हुआ कि यह घटना स्थल अरनिया थाने का है।
खुर्जा की शिवलोक कालोनी के रहने वाले अशोक कुमार खुर्जा की तहसील में अधिवक्ता हैं। उनका बेटा सुमित अलीगढ़ के विवेकानंद कालेज लॉ में पढ़ता है।
सोमवार को वह अपनी परीक्षा देकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। पहापटी मोड़ के पास उसकी बाइक के पीछे एक स्कूटी पर सवार दो युवक लग गए और उसको गोली मार दी।
गोली सुमित के सीने को छूती हुई निकल गई। सुमित को कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर घटना के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना गभाना, चंडौस और थाना अरनिया पुलिस में तय नहीं हो पाया कि किसके थाना क्षेत्र में घटना हुई है। गभाना से लेखपाल और कानूनगो को बुलवाया गया, जिसके बाद तस्वीर साफ हुई कि थाना क्षेत्र बुलंदशहर में है।