{"_id":"604534038ebc3e591f495088","slug":"administration-xi-won-ther-match-city-office-news-ali258066730","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटः प्रशासन एकादश ने एएमयू प्रशासन एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटः प्रशासन एकादश ने एएमयू प्रशासन एकादश को हराया
जिला प्रशासन की विजेता टीम, साथ में एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
एएमयू के विलिंग्डन क्रिकेट पवेलियन पर खेले गए मैत्री मैच में प्रशासन एकादश ने एएमयू प्रशासन एकादश को आठ विकेट से हरा दिया। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल मैन ऑफ द मैच व एसएसपी मुनिराज जी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए।
विज्ञापन
निर्धारित 20 ओवर में एएमयू प्रशासन ने छह विकेट पर 109 रन बनाए।
डॉ. वासिफ मोहम्मद अली व सैफ अनवर ने 25 - 25 रन बनाए। प्रशासन की ओर से सुशील ने 3 विकेट, एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने 2 विकेट झटके। जवाब में उतरी प्रशासन की टीम ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने 54 रन व मतीउर्रहमान ने 34 रन बनाए। एएमयू की तरफ से डॉ. अरशद बारी ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार शुभम पटेल को दिया गया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए एसएसपी मुनिराज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग मोहम्मद रफी व मोहम्मद अहमद ने की। गेम्स कमेटी सचिव प्रो. सैयद अमजद अली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के क्रिकेट कोच फैसल शेरवानी, मजहर उल कमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।