फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration created strategy for corona

रेड़ जोन में अलीगढ़... माननीयों के साथ बनाई प्रशासन ने रणनीति

Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administration created strategy for corona
कोरोना संक्त्रस्मितों की संख्या का ग्राफ लगातार ऊपर जाने से लॉक डाउन 3 की तरह 4 में भी अलीगढ़ शहर रेड जोन में शामिल किया गया है। शासन ने देर रात को रेड जोन वाले शहरों की लिस्ट जारी करने के साथ ही गाइड लाइन भी भेजी हैं। इनकी समीक्षा करने के बाद जिला प्रशासन आज नये नियमों का जारी करेगा। इससे पहले सोमवार दोपहर में जिलाधिकारी ने जिले के विधायक, सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में शहर से लेकर गांव तक में लॉक डाउन 4.0 की रणनीति तय की गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सुझाव दिया कि लॉक डाउन लंबा हो चला है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन/ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती बरती जाए। अन्य क्षेत्रों में जनता को थोड़ी राहत दी जाए। इस पर जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह जनता की समस्या को ध्यान में रखकर ही जिला स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं। डीएम के मुताबिक आज यानी मंगलवार से नई गाइड लाइन लागू की जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में सांसद सतीश गौतम, विधायकगणों में दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनूप प्रधान, अनिल पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह पहुंचे। यहां डीएम, सीडीओ, एसएसपी के साथ उन्होंने लॉक डाउन 4.0 की चर्चा की। इसके साथ ही जिले में प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्था की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों बैठक के दौरान एक सुर में कहा कि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लॉक डाउन की रूपरेखा तय करे। कंटेनमेंट जोन/ हॉटस्पॉट क्षेत्रों को छोड़कर अन्य इलाकों में थोड़ी छूट दे दी जाए। इसके साथ ही विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नलकूपों की मरंमत, प्रवासी श्रमिकों, मजदूरों, गरीब लोगों को राशन की व्यवस्था ठीक से कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी मुद्दों पर गहनता से विचार किया। इधर, देर शाम को शासन स्तर से जारी रेड जोन की सूची में अलीगढ़ को शामिल करने से प्रशासन ने उसी के आधार पर तैयारियों को किया है। जिलाधिकारी के मुताबिक आज नई नियमावली को जारी किया जाएगा। शासन स्तर से समीक्षा के बाद गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें जिला स्तर पर भी समीक्षा होनी है। इसके बाद जिले की स्थिति के आधार पर नियमावली तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed