फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration accepted, crops are not affected by drought

प्रशासन ने माना, सूखे से प्रभावित नहीं हैं फसलें

Wed, 14 Sep 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

प्रशासन ने माना है कि जिले में सूखे से फसलें प्रभावित नहीं हुईं हैं।इसको लेकर कोई भी मुआवजा निर्धारित नहीं होता है।उन्होंने बताया कि सूखे को लेकर अब शासन स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Administration accepted, crops are not affected by drought

विस्तार

प्रशासन ने माना है कि जिले में सूखे से फसलें प्रभावित नहीं हुईं हैं। यह खुलासा तहसीलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। पिछले सप्ताह शासन ने कम बारिश होने पर अलीगढ़ सहित सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

तहसीलों से आई रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने माना है कि इस बार मानसून की बेरुखी से भले ही 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई हो, लेकिन इसके चलते न तो फसलें प्रभावित हुई है और न हीं नुकसान हुआ है। किसान निजी नलकूप, नहर, रजवाह आदि संसाधनों के जरिए फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसी दशा में मुआवजा निर्धारित नहीं होता है। जून, जुलाई एवं अगस्त माह में इस बार औसत से भी कम बारिश हुई है। जुलाई में 119.80 मिलीमीटर, अगस्त में 47.82 मिलीमीटर बारिश हुई। पशुओं के लिए चारे और पानी की भी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार राजस्व विभाग की टीमों ने खेतों में जाकर प्लॉटवार सर्वे कर सूखे की असलियत का पता लगाया था। मंगलवार को सभी तहसीलों से इसकी विस्तृत रिपोर्ट आ गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ठ ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिले में सूखे से कोई नुकसान नहीं हुआ है। 50 प्रतिशत बारिश होने पर भी किसानों ने निजी संसाधनों से फसलों की सिचांई पूरी कर ली। इसको लेकर कोई भी मुआवजा निर्धारित नहीं होता है। उन्होंने बताया कि सूखे को लेकर अब शासन स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed