फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA action, un- loading wildly notices resembled turmoil

एक्शन में एडीए, धड़ाधड़ नोटिसों से मची खलबली

Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
कई दिनों बाद एक बार फिर से एडीए एक्शन में आ गया है। वीसी निशा गोयल ने गुरुवार को एक साथ 77 लोगों के खिलाफ कड़े नोटिस जारी कर दिए हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने भवन पूर्णयत: प्रमाण पत्र, नक्शों के शुल्क की किस्तें जमा नहीं करने वाले और शमन शुल्क की अदायगी नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एडीए वीसी निशा गोयल ने बताया कि कामर्शियल, नान कामर्शियल, स्कूल और होटल सहित 50  भवन स्वामियों को भवन का पूर्णयत: प्रमाण पत्र प्राप्त करने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कई महीनों बाद भी पूणर्यत: प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है। इन सभी को अलग-अलग तिथियों में अपने पूर्णयत: प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा गया है। इन सभी को पहले कई बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी ये सभी भवन स्वामी पूर्णयत: प्रमाण पत्र पर गंभीर नहीं है। इसलिए अब दोबारा से नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह नक्शों के शुल्क की धनराशि को किस्तों में जमा करने की सुविधा लेेने वाले 22 भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है, जिन्होंने दो साल से किस्तें जमा नहीं की। ऐसे लोगों को चिन्हित कर पूरे शहर में 22 नोटिस भेजे गए हैं। इन लोगों की संख्या तकरीबन 22  हैं। इन लोगों पर वर्तमान में लगभग 17  करोड़ रुपये का बकाया है। तीसरी कार्यवाही शमन शुल्क जमा नहीं करने वालों पर हुई है। ऐसे पांच भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। इन भवन स्वामियों पर लगभग 45 लाख रुपये तक बकाया है। इसमें हसरत अली पर 15 लाख, चंद्रशेखर पर 3.43 लाख, नजीर जफर बेग पर 11.24 लाख, विभा अग्रवाल 12.90 लाख और प्रवेंद्र जैन पर 2.54 लाख रुपये का शमन शुल्क बकाया निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed