{"_id":"6052602f8ebc3ee61b3351e9","slug":"action-should-be-taken-against-wasim-rizvi-maulana-kalbe-jawwad-city-office-news-ali258888725","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो : मौलाना कल्बे जव्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो : मौलाना कल्बे जव्वाद
विज्ञापन
मजलिस उलेमा ए हिंद के महासचिव और प्रसिद्ध धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। मौलाना कल्बे जव्वाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दीनियात विभाग में आए थे। इसी दौरान उन्होंने वसीम रिजवी को लेकर चल रहे ताजा विवाद पर अपनी राय जाहिर की।
उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी हिंदुस्तान के दुश्मन हैं। इनको फौरन गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक सरजील इमाम द्वारा बयान देने पर 153 ए धारा लगाई गई थी और उसको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन वसीम रिजवी पर 10 महीने पहले धारा 153 ए में कार्रवाई की गई थी। उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे एक बहुत बड़ा भ्रम यह पैदा होता है कि कहीं पर्दे के पीछे से हुकूमत तो इसके पीछे नहीं हैं। इसलिए सरकार यदि आवाम को भरोसे में लेना चाहती है तो वसीम रिजवी को तत्काल गिरफ्तार करके राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।
मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वसीम रिजवी को तो पहले ही इस्लाम से खारिज किया जा चुका है। उनका खुले में घूमना और इस तरह की बातें करना देश के अमन के लिए खतरा है। गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें मांग की थी कि इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान में से 26 आयतों को हटा दिया जाए।