{"_id":"6132418e8ebc3e0b132f3210","slug":"action-continues-in-poisonous-liquor-case-property-worth-three-crores-of-mafia-rishi-munish-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जहरीली शराब कांड में माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी, ऋषि-मुनीष की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जहरीली शराब कांड में माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी, ऋषि-मुनीष की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
सार
शराब कांड में मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ऋषि व मुनीष की जवां क्षेत्र की 2 करोड़ 95 लाख 52 हजार सात सौ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन
शराब माफिया ऋषि-मुनीष की संपत्ति जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में माफिया के खिलाफ जारी कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को ऋषि व मुनीष की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। सीओ तृतीय की अगुवाई में जवां क्षेत्र में पुलिस टीम इन संपत्तियों पर पहुंची और ढोल नगाड़े बजवाकर उन संपत्तियों को सरकारी संपत्ति घोषित किए जाने की सूचना दी। साथ ही वहां बोर्ड लगाया।
विज्ञापन
शराब कांड में मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ऋषि व मुनीष की जवां क्षेत्र की 2 करोड़ 95 लाख 52 हजार सात सौ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ जमा रही। बता दें कि इससे पहले इस कांड में अनिल चौधरी, विपिन यादव, मुनीष शर्मा, ऋषि शर्मा, विक्रम सिंह, नीरज चौधरी, रविंद्र पाठक, सतीश खुराना की संपत्तियां भी जब्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
शराब कांड में घोषित माफिया की संपत्तियां जब्त करने का क्रम जारी है। इसी क्रम में ऋषि व मुनीष की यह अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन