{"_id":"67d54f0ee6bed4d15607faa6","slug":"accused-of-misbehaving-with-a-police-inspector-case-filed-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: फैक्टरी में मजदूरों का हंगाामा, टोकने पर दरोगा से अभद्रता, दो नौकरों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: फैक्टरी में मजदूरों का हंगाामा, टोकने पर दरोगा से अभद्रता, दो नौकरों पर मुकदमा दर्ज
Sat, 15 Mar 2025 03:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 03:28 PM IST
सार
आरोप है कि दरोगा के घर के बराबर में मोहम्मद रजा खान की केमिकल फैक्टरी है। संचालक अपने को मेरठ के एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार बताते हैं और बार-बार नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हैं। उन्होंने अपने एक नौकर को शह दे रखी है। जो आए दिन परिवार को परेशान करते हैं और फैक्टरी में शोर व हंगामा करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में केमिकल फैक्टरी में मजदूरों को हंगामा करने पर टोकने पर दरोगा से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामले में दरोगा की तहरीर पर दो नौकरों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नगला किला रोड निवासी मोहम्मद आमिर हसन हाथरस में पुलिस विभाग में दरोगा हैं। आरोप है कि दरोगा के घर के बराबर में मोहम्मद रजा खान की केमिकल फैक्टरी है। संचालक अपने को मेरठ के एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार बताते हैं और बार-बार नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हैं। उन्होंने अपने एक नौकर को शह दे रखी है। जो आए दिन परिवार को परेशान करते हैं और फैक्टरी में शोर व हंगामा करते हैं।
विज्ञापन
12 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे मजदूर हंगामा व शोर मचा रहे थे। आमिर हसन को बागपत जाना था। मना करने पर नौकर सलाउद्दीन व इरफान ने उनके साथ अभद्रता कर दी। परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन